बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, दिल्ली-एनसीआर में फिर लौटी कड़ाके की सर्दी

नई दिल्ली। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर में फिर दस्तक दी है। रविवार से चल रही इन बर्फीली हवाओं के चलते कड़ाके की सर्दी फिर लौट आई है।

मंगलवार सुबह 5.30 बजे दिल्ली के सफदरजंग और पालम इलाके में तापमान क्रमशः 5.8 डिग्री और 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से कम है।

वहीं सुबह 8.30 बजे सफदरजंग और पालम इलाके का तापमान क्रमशः 4.3 डिग्री और 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में बीते सप्ताह बारिश का दौर जारी रहा था इस कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई थी। सात जनवरी के बाद से तापमान में गिरावट आने लगी है।

सोमवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 17.5 डिग्री रहा। 

दिल्ली में जाफरपुर सबसे अधिक ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान सबसे कम 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पालम क्षेत्र में दृश्यता शून्य रही जबकि सफदरजंग में दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई। 

मौसम विभाग के अनुसार 12 से 13 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक रहेगा। उसके बाद 14 जनवरी तक न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक लुढ़क जाएगा।

हालांकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। 14 व 15 जनवरी को सुबह के समय में आंशिक बादल छाए रहने व मध्यम से घना कोहरा रहने की संभावना है।

पूर्वानुमान: आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा रहने की संभावना है। 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलेंगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button