
इन तरीकों से करें वैसलीन का इस्तेमाल, पेट्रोलियम जेली से ये काम हो जाते हैं आसान
5 Ways to Use Vaseline: पेट्रोलियम जेली या वैसलीन का इस्तेमाल स्किन के साथ ही रोजमर्रा के कई सारे कामों में भी किया जाता है। जैसे ये 5 शानदार हैक्स। जो आपके रोजमर्रा के इन कामों को सरल बना देंगे।
5 Ways to Use Vaseline: सर्दियों की शुरुआत हो गई है और इस समय स्किन से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना काफी आम है. दरअसल, सर्द हवाओं के कारण त्वचा की नमी हो जाती है और ड्राईनेस नजर आने लगती है. इससे छुटकारा पाने के लिए लोग बाजार से खरीदकर कई तरह की क्रीम का इस्तेमाल करते हैं. इन्हीं में से सबसे आम है वैसलीन पेट्रोलियम जेली जो आसानी से 10 रुपये में मिल जाती है. आज हम आपको वैसलीन इस्तेमाल करने के 5 शानदार तरीके बताने जा रहे हैं जिससे आपकी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल स्किन पर हो या ना हो लेकिन इससे दूसरे काम बड़े ही आसानी से किए जाते हैं और लुब्रिकेंट फार्मूला रोजमर्रा के कई कामों को आसान बना देता है।
मिक्सी के जाम हो चुके जार को ठीक करने में मदद
कई बार घर में यूज हो रहे मिक्सी के जार में गंदगी फंसकर जाम हो जाती है। इसे साफ करने के लिए वैसलीन का इस्तेमाल बड़ा असरदार है। बस जार के पीछे की तरफ पेट्रोलियम जेली को लगाएं और दो से तीन बार घुमा दें। इससे जाम हो चुके मिक्सी के जार को दोबारा से चलाना आसान हो जाता है।
शू शाइनर की तरहें इस्तेमाल
घर में अगर शू शाइनर खत्म हो गया है या फिर पॉलिश खत्म हो गया तो पेट्रोलियम जेली की मदद से जूतों को दोबार शाइनी बनाया जा सकता है।
दरवाजों का शोर बंद करने के लिए
दरवाजों के कब्जे कई बार जंग से या पानी से टाइट हो जाते हैं। जिनमे से आवाज आने लगती है। इन आवाज को शांत करने के लिए बस इन दरवाजों के जोड़ों पर वैसलीन लगा दें। आवाज आना बंद हो जाएगी।
दीवारों पर लगे क्रेयॉन के धब्बे साफ करने के लिए
घर में बच्चे हैं तो दीवारों पर क्रेयॉन ड्राइंग कर देते हैं। इन्हें साफ करने में अक्सर पेंट खराब हो जाता है। लेकिन कपड़े में वैसलीन को लगाकर दीवारों को साफ करेंगी तो क्रेयॉन के सारे धब्बे आसानी से साफ हो जाएंगे।





