IIFA में सलमान खान के बॉडीगार्ड ने विकी कौशल के साथ की बदसलूकी

आईफा अवॉर्ड्स 2023 में हिस्सा लेने के लिए बॉलीवुड के सितारे अबु धाबी जाने लगे हैं| इस बीच अभिनेता विक्की कौशल को एक बुरे अनुभव का सामना करना पड़ा है |

विक्की कौशल के साथ हुई बदसलूकी (सूत्र:मीडिया)

दरअसल हुआ ये कि बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की सिक्योरिटी की वजह से विक्की कौशल को इस तरह की बदसलूकी का सामना करना पड़ा है| सोशल मीडिया पर आईफा अवॉर्ड्स नाइट से जुड़ा एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें सलमान खान की सिक्योरिटी उनके लिए विक्की कौशल को साइड करती हुई दिखाई दे रही हैं|

सलमान खान को कुछ वक्त से कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है| इसी वजह से उनकी सिक्योरिटी को काफी बढ़ा दिया गया है| वायरल वीडियो में विक्की कौशल अपने फैंस के साथ सेल्फी ले रहे होते हैं| तभी वहां सलमान खान अपनी पूरी सिक्योरिटी के साथ एंट्री करते हैं| सिक्योरिटी से घिरे सलमान खान से विक्की कौशल बात करने और हाथ मिलाने की कोशिश करते हैं, लेकिन उनकी सिक्योरिटी विक्की कौशल को साइड कर देती है|

Back to top button