IMD Alert: उत्तर भारत में घना कोहरा… दक्षिण और पूर्वोत्तर में भारी बारिश की चेतावनी

Today Weather Report: देश के कई हिस्से इस समय कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और बदले मौसम की मार झेल रहे हैं। राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड और कोहरे का असर लगातार बना हुआ है। शुक्रवार, 9 जनवरी को दिल्ली में हुई बारिश के बाद तापमान में और गिरावट दर्ज की गई, जिससे सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मौसम से राहत के आसार कम ही नजर आ रहे हैं।

दिल्ली में ठंड के साथ प्रदूषण का ट्रिपल अटैक
दिल्ली इस वक्त ठंड, कोहरे और प्रदूषण के ट्रिपल अटैक की चपेट में है। शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है। वहीं 11 जनवरी को न्यूनतम तापमान में एक बार फिर गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

ठंड के साथ-साथ दिल्ली में वायु प्रदूषण भी गंभीर स्तर पर बना हुआ है। राजधानी के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। शनिवार सुबह आनंद विहार में AQI 425 रिकॉर्ड किया गया, जो गंभीर स्थिति को दर्शाता है। इसके अलावा बवाना में AQI 355, बुराड़ी में 321, ITO में 366, जहांगीरपुरी में 389, आरके पुरम में 394, रोहिणी में 384 और सोनिया विहार में 354 दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें…

तुर्कमान गेट पर अतिक्रमण हटाने के दौरान भड़की हिंसा, CCTV से 30 पत्थरबाजों की पहचान

16 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग** (IMD) ने दिल्ली समेत देश के 16 राज्यों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं।
वहीं पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बिहार में बहुत घने कोहरे की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो सकती है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें…

फैज-ए-इलाही मस्जिद के बाहर बुलडोजर एक्शन, हिंसक झड़प में 5 पुलिसकर्मी घायल…

चार राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने 10 जनवरी को देश के चार राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है। तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, केरल और कर्नाटक में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इसके चलते इन राज्यों के तटीय इलाकों में मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

बारिश और बादलों के कारण इन इलाकों में तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड और बढ़ने के आसार हैं। प्रशासन को भी अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

फिलहाल राहत के आसार नहीं
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे का असर बना रहेगा। सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। लोगों को सावधानी बरतने, अनावश्यक यात्रा से बचने और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें…

नए साल से पहले डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल, दिल्ली-NCR में फूड और क्विक कॉमर्स सेवाएं ठप

Back to top button