कोरोना: दैनिक मामलों में मामूली बढोत्तरी, रिकवरी रेट 98 फ़ीसदी से ऊपर

corona test

नई दिल्ली। कोरोना के दैनिक मामलों में मामूली बढोत्तरी हुई है बीते 24 घंटों में 16,326 नए केस मिले हैं, जबकि इसी अवधि में 17,677 लोग रिकवर हुए हैं। रिकवरी रेट अब 98.16% का हो गया है, जबकि एक्टिव केसों की संख्या 1,73,728 ही रह गई है। यह बीते 233 दिन यानी 8 महीनों में सबसे कम संख्या है।

पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के चलते 666 लोगों के मरने की खबर है। दरअसल मौतों का आंकड़ा बढ़ने की वजह केरल की ओर से दिया गया बैकलॉग भी शामिल है।

केरल ने मौत के आंकड़े को रिवाइज करते हुए शुक्रवार को 563 मौतों के बैकलॉग की जानकारी दी। इसी के चलते यह आंकड़ा बढ़ते हुए 666 हो गया, जबकि दिन भर का वास्तविक आंकड़ा 103 का ही है।

वीकली पॉजिटिविटी रेट भी तेजी से कम होते हुए अब 1.24 पर्सेंट हो गया है। डेली पॉजिटिविटी रेट में भी तेजी से कमी आई है और यह आंकड़ा अब 1.20 फीसदी ही रह गया है।

देश में कोरोना से अब तक मरने वालों का कुल आंकड़ा तेजी से बढ़ते हुए 4,53,708 हो गया है। राहत की बात यह है कि लगातार 29वें दिन ऐसा हुआ है, जब कोरोना के नए केसों की संख्या 30,000 से कम है, जबकि 118वां दिन है, जब नए मामले 50,000 से कम हैं।

इस बीच वैक्सीनेशन की रफ्तार भी बनी हुई है। पिछले एक दिन में 68 लाख से ज्यादा कोरोना टीके लगाए गए हैं। इस तरह से कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा देश में 1 अरब 1 करोड़ के पार पहुंच गया है।

Leave a Reply

Back to top button