रूस-यूक्रेन युद्ध: मारियुपोल में 210 बच्चों समेत करीब 5,000 लोगों की मौत

कीव। रूस-यूक्रेन युद्ध के 34 दिन बीत चुके हैं। इस बीच खबर है कि यूक्रेन के दक्षिण पूर्व शहर मारियुपोल में रूस द्वारा किए जा रहे हवाई हमलों व बमबारी में 210 बच्चों समेत करीब 5,000 लोग मारे जा चुके हैं। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों दी है।
यूक्रेन की स्थानीय मीडिया कीव इंडिपेंडेंट ने ट्विटर के जरिए जानकारी दी, ‘मारियूपोल के स्थानीय अधिकरणों से जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक रूसी बमबारी व हवाई हमलों में करीब 5000 लोग मारे जा चुके हैं जिनमें 210 बच्चे भी हैं। इस शहर में 1 मार्च से ही गतिविधियां पूरी तरह बंद हैं।
शांतिवार्ता से यूक्रेन को सीजफायर की उम्मीद
मंगलवार की सुबह होने से पहले ही यूक्रेन में सायरन की आवाज गूंजने लगी। वहीं टर्की में यूक्रेन व रूस के वार्ताकारों की आमने सामने मुलाकात भी होनी है। इस दौरान कीव की ओर से सीजफायर की पेशकश की जाएगी लेकिन अपने देश व यहां की सौहाद्रता को सुरक्षित रखते हुए।
उल्लेखनीय है कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पश्चिमी देशों की ओर से इसपर कड़े प्रतिबंध लगा दिए गए। रूसी तेल व गैस पर पश्चिमी देशों की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों से पहले राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने एलान किया था कि गैस के लिए पश्चिम को रुबल्स में भुगतान करना होगा।