IND vs AUS: क्लीन स्वीप की उम्मीद से उतरी ऑस्ट्रेलिया, जाने स्कोर अपडेट…

IND vs AUS 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच आज तीसरा वनडे मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है. मेहमान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

ऑस्ट्रेलिया पहले ही पर्थ और एडिलेड में जीत के बाद सीरीज अपने नाम कर चुका है, और अब पहली बार वनडे में भारत को क्लीन स्वीप करना चाहेगा.

ऑस्ट्रेलिया का स्कोर

30 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का कुल स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 156 रन हो गया है. मैट रेंशॉ 39 रन और एलेक्स कैरी 9 रन बनाकर खेल रहे हैं. 124 के स्कोर पर तीसरा विकेट मैथ्यू शॉर्ट के रूप में गिरा. उन्होंने 30 रनों की पारी खेली. शॉर्ट को सुंदर ने कोहली के हाथों शानदार कैच कराकर बाहर भेजा. अबतक भारत की ओर से सिराज, अक्षर और सुंदर एक-एक विकेट लेने में सफल रहे हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में एक बदलाव किए हैं. जेवियर बार्टलेट की जगह नाथन एलिस को वापस टीम में शामिल किया गया है. वहीं भारत ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं. अर्शदीप सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी की जगह बाएं हाथ के रिस्ट-स्पिनर कुलदीप यादव और सीमर प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया है.

भारत की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, और प्रसिद्ध कृष्णा

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11: मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, मिशेल ओवेन, नाथन एलिस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, और जोश हेजलवुड

Back to top button