IND vs BAN: ऋषभ पंत का धमाकेदार शतक, खतरे में एमएस धोनी का रिकॉर्ड

IND vs BAN: ऋषभ पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाज़ी कर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने एमएस धोनी का रिकॉर्ड खतरे में डाल दिया है।

Rishabh Pant 6th Test Century Records: क्रिकेट में वापसी करने वाले ऋषभ पंत (Rishbh Pant) ने सिर्फ 124 गेंद में छठा टेस्ट शतक जड़ दिया। उन्होंने किसी भारतीय विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक टेस्ट शतक के महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की भी बराबरी की। पंत अपने 109 रनों की पारी में कुल 128 गेंदों का सामना किया, इस दौरान उन्होंने 13 चौके और 4 छक्के (WTC Sixes Record) लगाए। ऋषभ पंत ने धमाकेदार बल्लेबाज़ी करते हुए 125 गेंदों में शानदार शतक जमाया और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के छह टेस्ट शतक की बराबरी भी कर ली।

खतरे में डाला धोनी का रिकॉर्ड

पंत ने सेंचुरी जड़कर पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर एमएस धोनी का रिकॉर्ड खतरे में डाल दिया है। उन्होंने किसी भी भारतीय विकेटकीपर द्वारा सबसे अधिक टेस्ट सेंचुरी जड़ने के मामले में धोनी की बराबरी कर ली है। धोनी ने अपने करियर में 90 टेस्ट खेले और 6 शतक लगाए। वहीं, पंत ने 34 टेस्ट में यह कारनामा अंजाम दिया है। लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऋद्धिमान साहा हैं, जिन्होंने तीन टेस्ट सेंचुरी बनाई हैं।

बांग्लादेश की टीम शुक्रवार को पहली पारी में 149 रन पर आउट हो गई थी जिससे भारत को 227 रन की बढ़त मिली थी. टीम इंडिया ने 514 रन बनाकर पारी घोषित की और 515 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य दे दिया है. भारत ने पहली पारी में 376 रन बनाये थे। धोनी ने अपने करियर में 90 टेस्ट खेले और 6 शतक लगाए। वहीं, पंत ने 34 टेस्ट में यह कारनामा अंजाम दिया है। लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऋद्धिमान साहा हैं, जिन्होंने तीन टेस्ट सेंचुरी बनाई हैं।

Back to top button