
Ind vs Eng: मैनचेस्टर में बारिश कर सकती है परेशान, पंत की चोट पहले से मुसीबत!
Ind vs Eng 4th Test: भारतीय टीम ने मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन 4 विकेट खोकर 264 रन बनाए हैं। भारत को मैच के दूसरे दिन रविंद्र जडेजा से एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
Ind vs Eng 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को मैनचेस्टर टेस्ट के दूसरे दिन का खेल होना है जिसमें मौसम खतरा बना हुआ है। भारतीय टीम अपनी पारी 264/4 के स्कोर से आगे बढ़ाएगी। भारतीय टीम के बड़ा स्कोर खड़ा करने में मौसम परेशानी खड़ी कर सकता है। रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर से भारत को बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। साई सुदर्शन और यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक जड़ा। ऋषभ पंत चोट के कारण रिटायर हर्ट हुए।
क्या है मौसम का हाल
मैनचेस्टर के मेट ऑफिस फोरकास्ट के मुताबिक दिन में बादल घिरे रहने की उम्मीद है, जहां तापमान 16 से 21 डिग्री सेलसियस तक रहने की उम्मीद है। दिन की शुरुआत में काले बादल छाए रह सकते हैं। इसका मतलब है कि सुबह के सत्र में बारिश की कुछ संभावना है।
पंत नहीं करेंगे बैटिंग
ऋषभ पंत के पैर में फ्रैक्चर है। ऐसे में वे टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं, लेकिन अभी भी इंग्लैंड के खिलाफ जारी चौथे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए उतर सकते हैं। हालांकि, एक बात तय है कि वे दर्द के कारण पहली पारी में बल्लेबाजी नहीं करेंगे।
भारत की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अंशुल कम्बोज।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर।





