
Ind vs Eng Test: टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को दी मात, रोहित एंड कंपनी ने हिसाब किया बराबर..
IND vs ENG Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला विशाखापट्नम के ACA-VDCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा था. 5 मैचों की श्रृखंला का शुरुआती मुकाबला हारने के बाद टीम इंडिया सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई थी. लेकिन दूसरे टेस्ट मुकाबले से भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार वापसी की है. टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट में मेहमान इंग्लैंड को 106 रनों से बड़ी मात दी है.

हैदराबाद टेस्ट में भले ही टीम इंडिया को हार मिली थी लेकिन विशाखापट्टनम टेस्ट में रोहित एंड कंपनी ने सारा हिसाब बराबर कर दिया. जसप्रीत बुमराह की बेहतरीन गेंदबाजी और यशस्वी जायसवाल-शुभमन की कमाल बैटिंग परफॉर्मेंस ने इंग्लैंड को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया.
पिछली हार के बाद टीम इंडिया ने विशाखापट्टनम में इंग्लैंड पर करारा पलटवार किया है. रोहित शर्मा की टीम ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. इंग्लैंड को जीत के लिए 399 रनों की जरूरत थी लेकिन चौथी पारी में बेन स्टोक्स की टीम नाकाम रही. आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने 106 रनों से मैच जीत लिया. अब पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है. तीसरा टेस्ट राजकोट में 15 फरवरी को खेला जाएगा.
स्पिनर्स के जाल में फंसा इंग्लैंड
इंग्लैंड की दूसरी पारी स्पिनर्स के जाल में फंसी. अश्विन ने बेन डकेट को आउट किया और उसके बाद अक्षर ने दूसरे दिन रेहान अहमद को आउट कर इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया. ऑली पोप का बड़ा विकेट अश्विन के हाथों में लगा, वो 23 रन बना पाए. जो रूट भी 16 रन बनाकर अश्विन का शिकार हुए. इंग्लैंड की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे जैक क्राउली ने अपना अर्धशतक तो पूरा किया लेकिन ये खिलाड़ी कुलदीप यादव का शिकार हो गया. कुलदीप ने क्राउली को LBW आउट किया.
CASTLED! ⚡️⚡️
— BCCI (@BCCI) February 5, 2024
Jasprit Bumrah wraps things up in Vizag as #TeamIndia win the 2nd Test and level the series 1⃣-1⃣#TeamIndia | #INDvENG | @Jaspritbumrah93 | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/KHcIvhMGtD
टीम इंडिया की जीत
विशाखापट्टनम में टीम इंडिया ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी चुनी. पहली पारी में यशस्वी जायसवाल के दोहरे शतक के दम पर टीम इंडिया ने 396 रन बनाए. जायसवाल ने 209 रनों की पारी खेली. ये उनके करियर का पहला दोहरा शतक है. पहली पारी में इंग्लैंड की टीम सिर्फ 253 रन बना सकी. जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट लेकर इंग्लैंड को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. इसके बाद दूसरी पारी में टीम इंडिया ने 255 रन बनाए. इस बार शतक शुभमन गिल के बल्ले से निकला.





