IND vs NZ: T20 वर्ल्ड कप से पहले भारत को बड़ा झटका, एक और खिलाड़ी हुआ चोटिल

IND vs NZ ODI Series: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर सीरीज में बढ़त बना ली, लेकिन इस जीत के साथ टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. ऋषभ पंत के बाद अब ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की चोट ने चिंता बढ़ा दी है।

IND vs NZ ODI Series: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से ठीक पहले टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत इस सीरीज से इंजरी की वजह से बाहर हो गए थे और अब टीम का दिग्गज ऑलराउंडर भी इस वनडे सीरीज से बाहर हो चुका है। लगातार दो खिलाड़ियों का इस तरह से वनडे सीरीज से बाहर होना भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका है। खास तौर पर इस ऑलराउंडर के बाहर होने से भारतीय टीम कांबिनेशन पर असर पड़ सकता है।

वाशिंगटन सुंदर की चोट ने बढ़ाई परेशानी

पहले वनडे मैच में वाशिंगटन सुंदर को गेंदबाजी के दौरान साइड स्ट्रेन की समस्या हो गई. वह सिर्फ 5 ओवर ही डाल सके, जिसमें उन्होंने 27 रन दिए. गेंदबाजी के दौरान अचानक तेज दर्द होने के बाद सुंदर मैदान से बाहर आ गए. हालांकि, टीम की जरूरत को देखते हुए सुंदर दर्द में भी बल्लेबाजी करने आए, लेकिन मैच के बाद उनकी चोट को लेकर चिंता और गहरी हो गई. तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने मैच के बाद बताया कि सुंदर को साइड स्ट्रेन की समस्या हुई है.

ऋषभ पंत के बाद दूसरा बड़ा झटका

इस सीरीज से पहले ही टीम इंडिया को ऋषभ पंत के रूप में बड़ा नुकसान हुआ था, जो चोट के कारण बाहर हो गए. अब अगर वाशिंगटन सुंदर भी बाहर होते हैं, तो टीम का संतुलन थोड़ा बिगड़ सकता है. सुंदर निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी के साथ-साथ किफायती गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।

ये भी पढ़े- मेरी तकदीर में जो लिखा है…,T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर बोले शुभमन गिल

विराट कोहली के 93 रन की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 4 विकेट से हरा दिया। रविवार को वडोदरा में न्यूजीलैंड ने 300 रन बनाए। भारत ने वनडे में 20वीं बार 300+ रन का टारगेट चेज कर लिया। कोहली ने सबसे तेज 28 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड हासिल किया, वे इंटरनेशनल क्रिकेट के दूसरे टॉप स्कोरर भी बन गए।

Back to top button