IND vs NZ : दूसरे दिन का खेल हुआ समाप्त, न्यूजीलैंड ने बनाई 134 रनों की बढ़त

IND vs NZ 1st Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत को 46 रन पर समेटने के बाद न्यूजीलैंड ने अच्छी बल्लेबाजी की और 134 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। 

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ 1st Test) के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु में है। टेस्ट का पहला दिन बारिश से पूरी तरह धुल गया था।गुरुवार को टॉस हुआ और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बारिश से बाधित इस मैच में भारत की पहली पारी सिर्फ 46 रन पर ढेर हो गई। भारत के पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाये और सिर्फ दो बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए क्वालिफाई करने के लिए यह सीरीज बेहद महत्वपूर्ण है।

दूसरे दिन का खेल खत्म

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया। शाम 5.20 बजे भारत के लिए तेज गेंदबाजों के साथ खेलना जारी रखना काफी मुश्किल था। लाइट मीटर ने मंजूरी नहीं दी और अंपायर ने स्टम्प्स का ऐलान किया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट पर 180 रन था। इस तरह वह भारत के खिलाफ 134 रन की लीड बना चुका है, जबकि अभी उसके 7 विकेट गिरना शेष हैं। खेल खत्म होने के समय रचिन रविंद के 34 गेंद में 22 और डेरिल मिचेल के 39 गेंद में 14 रन थे। भारत की पहली पारी महज 46 रन पर ढेर हो गई थी।

भारत ने दो साल पहले न्यूजीलैंड द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ा। 2021 में कीवी टीम वानखेड़े में 62 रन पर सिमट गई थी। यह भारत का अपने घर में सबसे खराब प्रदर्शन है। 37 साल पहले यानी 1987 में दिल्ली में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 75 रन बनाए थे। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ भी भारत का यह सबसे खराब स्कोर है। 

Back to top button