
IND vs NZ: संजू का करियर खत्म, श्रेयस मिलेगा मौका? चौथे टी20 में भारत संभावित प्लेइंग 11…
IND vs NZ 4th T20 Playing 11 Prediction: भारत ने न्यूजीलैंड को पहले तीनों टी20 मैचों में हराकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। लेकिन श्रेयस अय्यर को प्लेइंग 11 में जगह मिलना मुश्किल है।
IND vs NZ 4th T20 Playing 11 Prediction: भारतीय टीम के बल्लेबाज शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। लेकिन संजू सैमसन की फॉर्म ने टीम प्रबंधन की चिंता बढ़ाई हुई है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब बुधवार को चौथा टी20 मैच खेला जाएगा। इसमें देखना दिलचस्प होगा कि भारत इस मैच के लिए सैमसन पर भरोसा कायम रख पाता है या नहीं। इशान किशन नजर आएंगे, वहीं जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव को बाहर जाना पड़ सकता है।
संजू सैमसन के पास आखिरी दो मौके
संजू सैमसन हालांकि टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा हैं लेकिन वह आउट ऑफ फॉर्म हैं और इशान किशन परफॉर्म कर रहे हैं। अगर संजू आखिरी दो टी20 में भी फ्लाप रहे तो उनकी प्लेइंग 11 में जगह आगामी वर्ल्ड कप में मुश्किल लग रही है। क्योंकि तिलक के आने पर नंबर 3 का स्लॉट खाली होगा और इशान किशन ओपनिंग व विकेटकीपर बल्लेबाज भी हैं। यानी यह दो मौके सैमसन के लिए आखिरी हो सकते हैं।
बेहतरीन फॉर्म में है भारतीय टीम
इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। तीसरे मैच में तो भारत ने केवल 10 ओवर में ही जीत हासिल कर ली थी। अभिषेक ने 300 से अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं, जबकि सूर्यकुमार और किशन ने लगभग 230 के स्ट्राइक रेट को बनाए रखा है। भारत की बल्लेबाजी की आक्रामकता की बानगी पिछले दो मैच आंकड़े पेश करते हैं।
भारत ने दूसरे और तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में क्रमशः 209 और 154 रन (कुल 363 रन) का पीछा करते हुए केवल 25.2 ओवर ही खेले। अगर विशाखापत्तनम की पिच की प्रकृति और ओस के प्रभाव पर ध्यान दें तो इस मैच की कहानी भी अलग नहीं होगी।
बुमराह को मिलेगा आराम
जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम की एक बेहद अहम कड़ी हैं। उनको विश्व कप के लिए टीम इंडिया हर हाल में पूरी तरह फिट चाहेगी। दूसरे टी20 में उन्हें रेस्ट दिया गया था। अब सीरीज भारत जीत चुका है तो चौथे टी20 से भी उन्हें रेस्ट मिल सकता है और अर्शदीप सिंह की टीम में वापसी हो सकती है। इसके अलावा गेंदबाजी से निराश करने वाले कुलदीप यादव की जगह वरुण चक्रवर्ती को मौका मिल सकता है।
इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह/ हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती/रवि बिश्नोई।
न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जकारी फोल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।





