IND vs SA: टीम इंडिया करेगी T20 सीरीज पर कब्ज़ा; लखनऊ में साउथ अफ्रीका का पलड़ा होगा भारी…

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा T20 इंटरनेशनल मैच लखनऊ अटल बिहारी बाजपेयी स्टेडियम में खेला जाना है. यह दोनों टीमों के बीच लखनऊ में खेला जाने वाला पहला T20 होगा.

IND vs SA, T20: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 T20 की सीरीज का चौथा मैच लखनऊ में है. इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की तैयारी कसकर है. और, इस मैच के दोनों टीमों के लिए मायने भी खूब हैं.

भारत अगर लखनऊ में जीतता है तो T20 सीरीज पर उसका कब्जा हो जाएगा. वहीं साउथ अफ्रीका जीतती है तो मुकाबला फिर से बराबरी का हो जाएगा. और, उस केस में सीरीज का आखिरी T20 दिलचस्प हो जाएगा. 5 T20 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया फिलहाल 2-1 से आगे है.

कुलदीप-वरुण की जोड़ी बनाएगी रिकॉर्ड

साल 2025 में जिन 8 कम्पलीट हुए T20I मैचों में कुलदीप और वरुण साथ में खेले हैं, उसमें से 7 मुकाबले भारत ने जीते हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा T20 सीरीज के तीसरे मैच में भी कुलदीप और वरुण साथ में खेले थे और भारत ने धर्मशाला में खेले उस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल की थी. अब बारी लखनऊ में सीरीज सील करने की है. और, ऐसे में इस जोड़ी के असर को देखते हुए भारतीय टीम मैनेजमेंट उन्हें प्लेइंग इलेवन में बनाए रख सकता है.

राजधानी में जीत का रिकॉर्ड

लखनऊ में टीम इंडिया अपना चौथा T20 खेलने उतरेगी. वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ यहां उसका ये पहला T20 होगा. इससे पहले लखनऊ में खेले तीनों T20 भारत ने जीते हैं. उनमें से 2 T20 में कुलदीप यादव खेले हैं और उन्होंने 2 विकेट चटकाए हैं. वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ मौका मिलता है तो वरुण चक्रवर्ती पहली बार लखनऊ में T20 मुकाबला खेलेंगे.

दोनों टीम के संभावित प्लेइंग 11

भारत- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती

साउथ अफ्रीका- क्विंटन डिकॉक, रीजा हेडरिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), डिवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉस, केशव महाराज, एनरिक नॉर्खिया, लुंगी एनगिडी

Back to top button