टोक्यो ओलंपिक: बैडमिंटन खिलाड़ी बी साईं प्रणीत का सफर खत्म, आर्चरी में मेडल की उम्मीद

tokyo olympics

टोक्यो। जापान के टोक्यो शहर में आयोजित ओलंपिक खेलों का आज चौथा दिन है। पदक स्पर्धाओं की बढ़ती संख्या के बीच अब भारतीय एथलीटों से भी ज्यादा बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। आयोजन के चौथे दिन भारत के खिलाड़ी 10 अलग-अलग स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं, जिनमें से तीन खेलों में मेडल भी दांव पर हैं।

आज मनिका बत्रा, सुमित नागल, अतनु दास, शरत कमल भारत की तरफ से बड़े चेहरों में से एक हैं, जिनका इवेंट है।

आज भारत की शुरुआत अच्छी रही है, जिसमें मेंस आर्चरी टीम, टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल और तलवारबाज भवानी देवी ने जीत हासिल की। हालांकि भवानी दूसरे राउंड में हार गईं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने इतिहास रच दिया है।

सेलिंग में भारत के विष्णु सरवानन ने पुरुष सिंगल डिंगी की पहली रेस में 29 जबकि दूसरी रेस में 20वां स्थान हासिल किया। ओवरऑल मिलाकर विष्णु इस समय 14वें नंबर पर चल रहे हैं।

सात्विकसाईराज रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को मेंस डबल्स स्पर्धा के अपने दूसरे मुकाबले में दुनिया की नंबर-1 इंडोनेशियाई जोड़ी के खिलाफ पहले गेम में हार का सामना करना पड़ा है।

भारत को आज आर्चरी में मेडल मिल सकता है, लेकिन इसके लिए टीम को कोरिया की चुनौती से निपटना होगा। यह मुकाबला 10.15 बजे से शुरू होगा।

बैडमिंटन खिलाड़ी बी साईं प्रणीत का ओलंपिक का सफर खत्म हो गया है। उनको हराने वाले इजराइल के मिशा जिल्बरमैन ने अपना दूसरा मुकाबला जीता, जिसके बाद अब प्रणीत के ग्रुप के टॉप 2 में रहने की संभावनाएं खत्म हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button