
Delhi Fire: पालम इलाके की इमारत में लगी भयंकर आग, 6 लोगों की दर्दनाक मौत
Delhi Fire News: दिल्ली के पालम इलाके में भीषण आग, 30 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी। बिल्डिंग में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के फंसे होने की संभावना है। फायर सर्विस के अधिकारी और कर्मचारी आग पर काबू पाने की कवायद में जुटे हैं।
Delhi Fire News: भारत की राजधानी से एक बेहद झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। दिल्ली के पालम (Delhi) इलाके की एक बड़ी बहुमंजिला इमारत में अचानक भीषण आग (Massive Fire) लगने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गहै। इस खतरनाक हादसे की वजह से पूरे इलाके में भारी दहशत और अफरा-तफरी (Panic) का माहौल बन गया है। आग लगने की तुरंत सूचना मिलते ही दिल्ली दमकल विभाग (Delhi Fire Service) तुरंत हरकत में आया। हालात की गंभीरता को देखते हुए आग बुझाने के लिए लगभग 25 दमकल गाड़ियां (Fire Brigade) तुरंत घटनास्थल पर भेजी गई हैं।
काले धुएं का भयानक गुबार
चारों तरफ काले धुएं का भयानक गुबार (Black Smoke) देखा जा सकता है, जिससे आस-पास के लोगों को भारी परेशानी हो रही है। फिलहाल आग पर काबू पाने के लिए बचाव अभियान (Rescue Operation) लगातार और तेजी से जारी है। दमकल कर्मी अपनी जान दांव पर लगाकर इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने (Evacuation) के काम में डटे हुए हैं।
#UDPATE दिल्ली पुलिस के अनुसार आग लगने की घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है। https://t.co/CkYzQaP382
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 18, 2026
जिस इमारत में आग लगी है, वहां पर बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और स्थायी टिन की शेड बनी हुई चार मंजिलें हैं. बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर कपड़ों और कॉस्मेटिक की दुकानें हैं, जबकि दूसरी और तीसरी मंजिल पर लोग रहते हैं. आग लगते ही दो लोग इमारत से नीचे कूद गए थे. इस वजह से उनको भी चोट आई है. इलाज के लिए उनको भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग बुझाने की कोशिश के साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है.





