
हरियाणा की MDU यूनिवर्सिटी में शर्मनाक बात; महिला स्टाफ को कहा कपड़े उतारो…
Rohtak News: हरियाणा में रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (MDU) में महिला सफाई कर्मियों के कपड़े उतरवाकर पीरियड्स चेक करने के मामले में कुछ नई बातें सामने आई हैं।
Rohtak News: मामला Haryana के Rohtak में स्थित Maharshi Dayanand University (MDU) का है। पीड़ित महिलाओं ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को बताया कि सुपरवाइजर ने एक महिला कर्मचारी से कथित तौरपर उनके कपड़े उतरवाने और सैनिटरी पैड की जांच करने को कहा। महिलाओं के अनुसार पुष्टि के लिए उनके सैनिटरी पैड की फोटो भी खींची गई। यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने आरोपी सुपरवाइजरों को सस्पेंड करते हुए उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।
कपड़े उतरवाए और फोटो तक खिंचवाए
जानकारी के अनुसार, 26 अक्तूबर की यह घटना है. रोहतक की महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में राज्यपाल का कार्यक्रम था। इस दौरान जब दो महिला सफाई कर्मचारी काम में देरी से पहुंची तो सुपरवाइजरों ने महिला कर्मचारियों से पीरियड्स का सबूत मांगते हुए उनके कपड़े उतरवाए और फोटो तक खिंचवाए। पीड़ित महिलाओं ने आपबीती बताते हुए कहा कि दो सुपरवाइजर ने कार्य तेजी से न करने पर हम पर दबाव डाला। जब उन्हें बताया कि महावारी व शारीरिक पीड़ा के कारण उनसे निरंतर तेज काम नहीं हो सकता, तो सुपरवाइजर ने उन्हें प्राइवेट पार्ट्स की फोटो खींच कर दिखाने जैसी शर्मनाक बात कह डाली।
सैनिटरी पैड चेक कराने को कहा
महिला कर्मचारियों ने सुपरवाइजर विनोद और जितेंद्र को बताया कि वे माहवारी की समस्या से गुजर रही हैं, तो उन्होंने उन पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। सुपरवाइजर ने कथित तौर पर एक महिला कर्मचारी से बाकी महिलाओं के कपड़े उतरवाकर सेनेटरी पैड की फोटो और वीडियो बनवाई, जिसे देखकर सुपरवाइजर ने उनकी बात पर यकीन किया।
इस अमानवीय व्यवहार के बाद महिला कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, और देखते ही देखते यह मामला पूरे कैंपस में फैल गया। सूचना मिलते ही छात्र संगठन भी मौके पर पहुंच गए।
इधर, पूरा मामला सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी के कुलपति राजवीर सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं. दोनों सुपरवाइजरों को सस्पेंड कर दिया गया है और कुलसचिव ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत की है. इसके अलावा यूनिवर्सिटी ने एक आंतरिक जांच कमेटी गठित की है. हरियाणा राज्य महिला आयोग ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए रोहतक के एसपी और एमडीयू कुलपति को पत्र लिखकर 5 दिन में जवाब मांगा है.





