यूट्यूब पर Dubai Air Show का वीडियो देख रहे थे पिता, सामने क्रैश हुआ बेटे का प्लेन

Dubai Air Show: दुबई एयर शो में शुक्रवार (21 नवंबर) को हुए तेजस फाइटर जेट हादसे में भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर नमांश स्याल शहीद हो गए. इस दर्दनाक घटना की जानकारी उनके पिता को सबसे पहले यूट्यूब के जरिए मिली.

Dubai Air Show: दुबई में तेजस जेट क्रैश में मारे गए पायलट नमांश स्याल के परिवार में मातम पसरा हुआ है। नमांश स्याल वायुसेना के अनुभवी और बेहतरीन पायलट थे। उनके निधन से परिवार को गहरा सदमा लगा है। उनके पिता जगन्नाथ स्याल एक रिटायर्ड प्रिंसिपल हैं उनकी आंखों से आंसू थम नहीं रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले ही उनकी बेटे नमांश से फोन पर बात हुई थी। उसने दुबई एयर शो शुरु होने का समय बताया था। उसी समय पर वे यूट्यूब पर इस एयर शो को सर्च कर रहे थे, तभी उनको तेजस विमान के क्रैश होने की खबर मिली।

वीडियो खोजते हुए मिली क्रैश की सूचना

रिटायर्ड स्कूल प्रिंसिपल जगन नाथ स्याल के अनुसार, उन्होंने एक दिन पहले ही बेटे से बात की थी. नमांश ने उनसे कहा था कि उनकी परफॉर्मेंस टीवी या यूट्यूब पर जरूर देखना. पिता बताते हैं कि शाम करीब 4 बजे वीडियो खोजते हुए उन्हें क्रैश की सूचना दिखी. थोड़ी देर बाद छह वायुसेना अधिकारी घर पहुंचे, जिससे उन्हें यकीन हो गया कि कुछ बेहद गंभीर हुआ है।

नमांश स्याल का करियर

नमांश स्याल की शुरुआती पढ़ाई डलहौजी, आर्मी पब्लिक स्कूल योल कैंट, धर्मशाला और सैनिक स्कूल सुजानपुर तीरा में हुई. NDA से पास होने के बाद 2009 में वे भारतीय वायुसेना में शामिल हुए. पिता बताते हैं कि नमांश पढ़ाई में बेहद होनहार था और हमेशा बड़े सपने देखकर उन्हें पूरा करने का जुनून रखता था. बेटे की शहादत ने परिवार को पूरी तरह टूटने पर मजबूर कर दिया है. मां वीना स्याल गहरे सदमे में हैं. अधिकारियों ने परिजनों को बताया कि पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया में करीब दो दिन लग सकते हैं।

ये भी पढ़े-

Tejas Crash: दुबई एयर शो के दौरान बड़ा हादसा, तेजस विमान बना आग का गोला

भारतीय वायुसेना ने शुक्रवार को दुबई एयर शो 2025 में एक तेजस एयरक्राफ्ट के क्रैश होने और उसमें आग लगने के बाद पायलट की मौत की पुष्टि की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर IAF ने लिखा कि आज दुबई एयर शो में एरियल डिस्प्ले के दौरान एक IAF तेजस एयरक्राफ्ट का दुर्घनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट की जान चली है। IAF को जान के नुकसान पर गहरा दुख है और इस दुख की घड़ी में वह दुखी परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

 

Back to top button