
अमेरिकी पुलिस की लापरवाही…भारतीय छात्रा की मौत; मिला 262 करोड़ का मुआवजा
Jaahnavi Kandula: दो साल पहले अमेरिका के सिएटल में हुए सड़क हादसे में 23 वर्षीय भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला की मौत के बाद उनके परिवार को 29 मिलियन डॉलर (लगभग 262 करोड़ रुपये) का मुआवजा मिला है। इस समझौते के बाद मामला ब्लड मनी के माध्यम से कानूनी रूप से समाप्त हो गया।
क्या है पूरा मामला?
यह दुर्घटना 23 जनवरी 2023 को साउथ लेक यूनियन इलाके में हुई। जाह्नवी क्रॉसवॉक पार कर रही थीं। इस दौरान अमेरिकी पुलिस अधिकारी केविन डेव ने 40 किमी/घंटा की सीमा वाले इलाके में 119 किमी/घंटा की रफ्तार से उन्हें टक्कर मारी। अधिकारी उस समय ड्रग ओवरडोज कॉल पर जा रहे थे और उनके इमरजेंसी लाइट्स व सायरन चालू थे।
हादसे के बाद अधिकारी पर लापरवाही से ड्राइविंग का आरोप लगा और उन्हें नौकरी से हटा दिया गया। उन्हें 5,000 डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया।
मुकदमा और मुआवजा
जाह्नवी के परिवार ने 2024 में शहर और अधिकारी के खिलाफ 110 मिलियन डॉलर से अधिक का मुकदमा दायर किया था। मुकदमे में लापरवाही, गलत भर्ती और भावनात्मक पीड़ा के आरोप शामिल थे। समझौते के तहत कुल 29 मिलियन डॉलर का भुगतान किया गया, जिसमें लगभग 20 मिलियन डॉलर शहर की बीमा कंपनी द्वारा कवर किया गया।
किंग काउंटी सुपीरियर कोर्ट में दोनों पक्षों ने पिछले शुक्रवार को समझौते की नोटिस दाखिल की।
यह भी पढ़ें…
रूस का डिजिटल वार… व्हाट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर लगाया बैन
अधिकारियों और विशेषज्ञों की प्रतिक्रिया
सिएटल सिटी अटॉर्नी एरिका इवांस ने कहा:
“जाह्नवी कंडुला की मौत दिल दहला देने वाली थी। यह वित्तीय समझौता कंडुला परिवार को कुछ हद तक न्याय और समापन की भावना देगा। जाह्नवी की जिंदगी मायने रखती थी। यह उनके परिवार, दोस्तों और हमारी कम्युनिटी के लिए महत्वपूर्ण थी।”
हादसे के बाद बड़े पैमाने पर आक्रोश और प्रदर्शन हुए थे। खासकर तब जब एक अन्य अधिकारी के बॉडी कैमरा रिकॉर्डिंग में दावा किया गया कि जाह्नवी की जिंदगी की “सीमित वैल्यू” है।
यह भी पढ़ें…
“अमेरिका ने पाकिस्तान को टॉयलेट पेपर की तरह इस्तेमाल किया” – PAK रक्षा मंत्री का तीखा हमला
शिक्षा और पृष्ठभूमि
जाह्नवी कंडुला ने नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी, सिएटल कैंपस में इंफॉर्मेशन सिस्टम्स में मास्टर्स डिग्री हासिल कर रही थीं। इस दौरान अमेरिकी अधिकारी की कार से टक्कर में 2023 में जाह्नवी की मौत हो गई थी। इसके बाद आरोपी अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
ब्लड मनी के माध्यम से यह समझौता कानूनी विवाद को समाप्त करता है। हालांकि, हादसे ने विदेश में भारतीय छात्रों की सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और पुलिस लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
यह भी पढ़ें…





