
IndiGo संचालन सामान्य… कैंसिल फ्लाइट्स के यात्रियों को मिलेगा 10,000 ट्रैवल वाउचर
IndiGo Flight Cancellation: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने बड़े फ्लाइट संकट के बाद गुरुवार को बताया कि उसका ऑपरेशन अब सामान्य स्तर पर पहुंच गया है। पिछले दिनों हजारों फ्लाइट्स रद्द होने से यात्रियों को भारी मुश्किलें झेलनी पड़ी थीं। मामला संसद व कोर्ट तक पहुंचा। अब एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों को आर्थिक मुआवजा देने की घोषणा की है।
10,000 रुपये तक का ट्रैवल वाउचर
इंडिगो ने कहा कि जिन यात्रियों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ा, उन्हें
10,000 रुपये के ट्रैवल वाउचर दिए जाएंगे, जिनका उपयोग अगले एक साल तक किसी भी इंडिगो फ्लाइट की बुकिंग में किया जा सकेगा।
24 घंटे पहले रद्द फ्लाइट पर मुआवजा
जिन यात्रियों की फ्लाइट उड़ान से 24 घंटे पहले कैंसिल हुई थी, उन्हें
5,000 से 10,000 रुपये तक मुआवजा दिया जाएगा। यह राशि सरकार के नियमों और फ्लाइट के ब्लॉक टाइम के आधार पर तय होगी।
यह भी पढ़ें…
Goa Night Club Fire: लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में हिरासत में लिए गए, पासपोर्ट भी सस्पेंड
रिफंड प्रक्रिया जारी
एयरलाइन के अनुसार सभी कैंसिल फ्लाइट्स के रिफंड प्रोसेस शुरू कर दिए गए हैं।
अधिकांश यात्रियों को उनके पैसे मिल चुके हैं और शेष भुगतान भी जल्द किया जाएगा।
यह भी पढ़ें…
‘EVM नहीं, दिलों को हैक करते है PM Modi’… कंगना का संसद में विपक्ष पर हमला
शेड्यूल में सुधार
इंडिगो ने कहा कि पिछले तीन दिनों से संचालन सामान्य चल रहा है।
मौसम या अन्य आवश्यक कारणों से ही अब कुछ उड़ानें रद्द हो रही हैं।
कंपनी ने बताया कि उसकी ऑन-टाइम परफॉर्मेंस फिर से सामान्य स्तर पर लौट आई है और वह रोजाना 1900 से अधिक फ्लाइट्स संचालित कर रही है।
यह भी पढ़ें…





