
‘छाती पीटने के बजाए क्रिकेट पर ध्यान दो’ कांग्रेस नेता सिंघवी ने दी पाकिस्तान को नसीहत
Womens World Cup: एशिया कप में तीन बार लगातार पाकिस्तान क्रिकेट टीम को हराने के बाद महिला विश्व कप 2025 में भी भारत ने पाकिस्तान को बड़ी शिकस्त दी है। कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में हुए मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 88 रनों से हराया। यह पाकिस्तान के लिए चौथा मौका है जब भारत ने उन्हें क्रिकेट के मैदान पर मात दी है।
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी का तंज
इस मुकाबले के बाद कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने पाकिस्तान पर चुटकी लेते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि चाहे ऑपरेशन सिंदूर हो, एशिया कप हो या महिला विश्व कप, पाकिस्तान हर बार मैदान के बाहर ड्रामा करता है, लेकिन मैदान पर खेलने की बात आती है तो नतीजा हर बार एक जैसा होता है ‘हार’। सिंघवी ने पाकिस्तान को सलाह दी कि वह छाती पीटना बंद करे और क्रिकेट पर ज्यादा ध्यान दे। उनका कहना था कि जब भारत खेलता है तो पाकिस्तान युद्ध की बात करता है, और जब भारत जीतता है तो बहाने बनाता है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अब वक्त है क्रिकेट पर ध्यान देने का।
क्रिकेट पर दें ध्यान
उन्होंने आगे लिखा कि जब भारत खेलता है, तो वो युद्ध की बात करते हैं, जब भारत जीतता है, तो बहाने बनाते हैं। इसलिए काम की बात यही है कि छाती कम पीटें, क्रिकेट पर ज्यादा ध्यान दें। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद चार बार ऐसे मौके आए हैं जब भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम मैदान पर एक दूसरे के आमने-सामने थी। पाकिस्तान को चारों बार करारी हार का सामना करना बड़ा। पहले तीन बार एशिया कप में और चौथी बार महिला विश्व कप में हार का मुंह देखना पड़ा है।
Realised watching Women’s #CWC25 match:be it Op Sindoor, Asia Cup, or Women’s CWC25… Pakistan keeps perfecting one art: drama off the field, disaster on it.
When India plays, they talk war; when India wins, they talk excuses.
Moral: Less chest-thumping, more cricket please!— Abhishek Singhvi (@DrAMSinghvi) October 6, 2025
यह भी पढ़ें…
MBBS छात्रा को नशीली दवा पीला कर दोस्त ने बनाई अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर किया शोषण
इतने रनों में सिमट गई पाकिस्तानी टीम
ताजा मैच की बात करें तो कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में हुए भारत-पाकिस्तान मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 88 रन से हरा दिया। 248 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम 43 ओवर में 159 पर सिमट गई। भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल और मंधाना ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े।
यह भी पढ़ें…
दिल्ली में दुर्गा पूजा उत्सव… पीएम मोदी करेंगे शिरकत, ट्रैफिक और सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम
भारत की दमदार बल्लेबाजी
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल और मंधाना ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े। मंधाना ने 23 रन बनाए जबकि रावल ने 31 रन की पारी खेली। हरलीन देओल ने सबसे अधिक 46 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल था। इसके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 32, दीप्ति शर्मा ने 25 और स्नेह राणा ने 20 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने आखिरी ओवरों में नाबाद 35 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 20 गेंदों पर 2 छक्के और 3 चौके लगाए। उनकी इस आक्रामक पारी ने टीम इंडिया को 247 रन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह भी पढ़ें…





