
लॉस एंजिल्स में अब तक 10 की मौत, हॉलीवुड स्टार्स के घर तक पहुंची आग
Los Angeles Fire: लॉस एंजिल्स में आग से मची तबाही का मंजर देख हर कोई हैरान है। कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग में जहां पेरिस हिल्टन का घर धूं-धूं कर जल गया, वहीं टॉम हैंक्स के घर का बाल भी बांका नहीं हुआ।
Los Angeles Fire: अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में लगी भीषण आग में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका के लॉस एंजिल्स के पास जंगली आग (Los Angeles Fire) में सैकड़ों इमारतें नष्ट हो गई हैं और अधिकारियों ने करीब 70,000 लोगों को घर खाली करने का आदेश दिया है. तेज हवाओं के कारण आग बुझाने में दिक्कतें आ रही हैं. लॉस एंजिल्स पश्चिमी इलाके में पैलिसेड्स फायर और पासाडेना के पास पूर्व में ईटन फायर की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है और इसे इतिहास में सबसे बड़ी आपदा बताया जा रहा है।
पेरिस हिल्टन ने दिखाया अपने जले घर का मंजर
जिन मशहूर हस्तियों को इस आग में अपना घर खोना पड़ा है, उनमें कुछ दिन पहले ही गोल्डन ग्लोब अवार्ड में शामिल होने वाले लीटन मेस्टर और एडम ब्रॉडी के अलावा पेरिस हिल्टन भी शामिल हैं। वीडियो शेयर कर पेरिस हिल्टन ने लिखा, ‘जब मैंने पहली बार खबर पढ़ती तो पूरी तरह शॉक में थी। समझ ही नहीं पा रही थी। लेकिन अब यहां खड़े होकर जब अपनी आंखों से देख रही हूं, तो यकीन हुआ। ऐसा लग रहा है जैसे मेरा दिल लाखों टुकड़े होकर बिखर गया हो।
अब तक 34,000 एकड़ यानी 13,750 हेक्टेयर जमीन आग के चपेटे में आ चुकी है। वहीं पूरे शहर में राख और खराब हवा की वजह से सांस लेना दूभर हो रहा है। इसमें 10,000 से ज्यादा बिल्डिंगें जलकर खाक हो चुकी है। गुरुवार को तूफानी हवा की वजह से आग की लपटें फिर से तेज हो गई हैं।





