ट्रंप ने अवैध प्रवासियों को भेजा भारत, पहली फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना
Indians Deport From US: अमेरिका से अवैध प्रवासियों की विदाई की जा रही है। अमेरिका से अवैध प्रवासियों को लेकर फ्लाइट भारत के लिए रवाना हो गई है। जानकारी के अनुसार, भारत आ रही डिपोर्टेशन फ्लाइट में 205 भारतीय नागरिक सवार हैं।
Indians Deport From US: डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने सत्ता में आते ही अवैध प्रवासियों को चिह्नित करके उन्हें वापस भेजना शुरू कर दिया है। इसके अलावा जिनके पास वैध दस्तावेज नहीं हैं और उनकी वापसी वाले देश की जानकारी नहीं मिल पा रही है, उन्हें ग्वांतानामो बे जेल में रखा जा रहा है। इस बीच 205 भारतीयों को लेकर अमेरिकी सेना के सी-17 एयरक्राफ्ट के रवाना होने की खबर है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार इन लोगों को भारत में किसी लोकेशन पर अमेरिकी विमान छोड़कर जाएगा। इस संदर्भ में भारत सरकार से भी अमेरिकी प्रशासन की बात हुई है और भारत ने अपने उन नागरिकों को वापस लेने पर सहमति जताई है, जो अवैध रूप से अमेरिका गए थे।
ट्रंप ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ लिया एक्शन
इसी के साथ पेंटागन ने एल पासो, टेक्सास और सैन डिएगो, कैलिफोर्निया में अमेरिकी अधिकारियों द्वारा रखे गए 5,000 से अधिक अप्रवासियों को डिपोर्ट करने के लिए फ्लाइट देना भी शुरू कर दिया है. अब तक, सैन्य विमान प्रवासियों को ग्वाटेमाला, पेरू और होंडुरास ले गए हैं.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता संभालने के बाद अमेरिका में सबसे बड़ी अवैध प्रवासियों को देश से डिपोर्ट करने के लिए मुहिम शुरू कर दी है और अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है. ट्रंप के आदेश के बाद अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) (US Immigration and Customs Enforcement) ने देश से डिपोर्ट करने के लिए के लिए 1.5 मिलियन लोगों की लिस्ट बनाई है, जिसमें 18 हजार भारतीय भी शामिल हैं.
प्यू रिसर्च सेंटर के आंकड़ों के अनुसार, भारत से लगभग 725,000 अवैध अप्रवासी अमेरिका में रहते हैं, जो मेक्सिको और अल साल्वाडोर के बाद अमेरिका में रह रहे अवैध प्रवासियों की सबसे बड़ी आबादी है.
ट्रंप और मोदी के बीच हुई थी बात
जनवरी में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “जो सही होगा, वह करेंगे”, चाहे बात अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे भारतीय अप्रवासियों को वापस लेने की ही हो। यह बयान दोनों नेताओं के बीच एक फोन कॉल के बाद आया था। फोन पर बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने कई मुद्दों पर चर्चा की थी।
इस बीच, पेंटागन ने भी 5,000 से अधिक अप्रवासियों को अमेरिका से बाहर भेजने के लिए सैन्य उड़ानों की व्यवस्था शुरू कर दी है। अब तक अप्रवासियों को ग्वाटेमाला, पेरू और होंडुरास भेजा जा चुका है।