
Womens Day 2025: नारी शक्ति के लिए क्यों खास है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस?
Womens Day 2025: 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है, जो महज एक तारीख नहीं है बल्कि ये दिन है नारी शक्ति को सम्मान देने का और उनके अधिकारों को रूबरू कराने का।
Womens Day 2025: हर साल 8 मार्च को पूरी दुनिया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) मनाती है. यह दिन महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को सराहने और लैंगिक समानता की दिशा में आगे बढ़ने का प्रतीक है. यह दिन महिलाओं के योगदान को सम्मान देता है। साथ ही उन्हें यह ऐहसास कराया जाता है कि वह हमारे लिए कितनी खास हैं। महिला दिवस पर उन स्त्रियों के साहस को सम्मानित करना चाहिए, जो हमारे इर्द-गिर्द रहती हैं और अपने-अपने तरीके से रोजाना संघर्ष करके स्थितियां बदल रही हैं।
क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
हर साल 8 मार्च का दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत 20वीं शताब्दी से होती है, जहां साल 1908 में, न्यूयॉर्क में 15,000 महिलाओं ने अपने काम में सुधार, कम काम के घंटे और मतदान अधिकारों की मांग को लेकर एक बड़ा प्रदर्शन किया। इसके बाद, साल 1911 में पहली बार डेनमार्क, ऑस्ट्रिया, जर्मनी और स्विट्जरलैंड में महिला दिवस मनाया गया। इसके बाद साल 1975 में, यूएन ने आधिकारिक रूप से इसे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की घोषणा की, जिसके बाद से हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।
हिला दिवस पर भेजें बधाई संदेश (Happy Womens Day 2025)
- आपको आज और हमेशा प्यार, आनंद और सम्मान मिले, हैप्पी महिला दिवस।
- नारी तो शक्ति का पर्याय है, महिला दिवस की शुभकामनाएं।
- नारी को ना समझ कमजोर, वो है मां काली का रूप, हैप्पी महिला दिवस।
- जब महिलाएं दुनिया को चला रही हैं तो सुपरहीरो की क्या जरूरत है?” हैप्पी महिला दिवस।
- ‘कमजोर नहीं हम, ना ही मजबूर’, महिला दिवस की शुभकामनाएं।
- “नारी शक्ति का सम्मान करें, क्योंकि वही समाज की नींव है।”