IPL 2025: पंजाब किंग्स को मिला नया हेड कोच, ट्रॉफी जिताने के लिए दी बड़ी जिम्मेदारी

IPL 2025: रिकी पोंटिंग अब पंजाब किंग्स के हेड कोच होंगे। IPL 2024 के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने उनके साथ नाता तोड़ लिया था। पंजाब किंग्स ने हिंट भी दे दिया है कि रिकी पोंटिंग अगले हेड कोच होंगे।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (ricky ponting) को पंजाब किंग्स (Head coach of Punjab Kings) का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। वह आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2025 में पंजाब किंग्स में हमवतन ट्रेवर बेलिस की जगह लेंगे। रिकी पोंटिंग सात साल तक दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहने के बाद पंजाब किंग्स से जुड़े हैं। प्रीति जिंटा के सह-मालिकाना हक वाली पंजाब किंग्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस बात की जानकारी दी।

इस दिग्गज को मिली जिम्मेदारी

​ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग को पंजाब किंग्स का नया कोच बना दिया गया है। इसका आधिकारिक ऐलान भी कर दिया गया है। पंजाब किंग्स के एक्स अकाउंट ने भी रिकी पोंटिंग की स्कील्स को दर्शाते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।​

आईपीएल 2024 में ट्रेवर बेलिस टीम के मुख्य कोच थे, संजय बांगर क्रिकेट विकास प्रमुख थे, चार्ल्स लैंगवेल्ट तेज गेंदबाजी कोच थे और सुनील जोशी स्पिन गेंदबाजी कोच थे। पंजाब किंग्स ने चार सत्र में तीन हेड कोच बदले हैं। 2024 सत्र में टीम नौवें स्थान पर रही थी।

Back to top button