Iran ने युद्ध के बीच भारत को किया फोन… जयशंकर से अराघची की अहम बातचीत

US Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध अब और तीखा होता जा रहा है। संघर्ष का आज 14वां दिन है और दोनों पक्षों की ओर से लगातार हमले तेज किए जा रहे हैं। इस बीच ईरान ने कूटनीतिक स्तर पर बड़ा कदम उठाते हुए भारत से संपर्क किया है।

जानकारी के अनुसार ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से फोन पर बातचीत की। इस बातचीत में मिडिल ईस्ट में तेजी से बिगड़ती स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर चर्चा हुई। ईरान की ओर से भारत को मौजूदा हालात की जानकारी दी गई और क्षेत्र में बढ़ते तनाव को लेकर अपने पक्ष को साझा किया गया।

युद्ध का 14वां दिन, हमले लगातार जारी
मिडिल ईस्ट में जारी इस संघर्ष में दोनों पक्षों की ओर से लगातार मिसाइल और ड्रोन हमले किए जा रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि कई देशों ने अपने नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। युद्ध के चलते पूरे क्षेत्र में तनाव और अस्थिरता का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें…

US-Israel-Iran युद्ध RSS की पहली प्रतिक्रिया, कहा– दुनिया के हित में जल्द रुके यह जंग

नए सुप्रीम लीडर का पहला बयान
इस बीच ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पद संभालने के बाद गुरुवार को अपना पहला सार्वजनिक बयान जारी किया। उन्होंने अमेरिका को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में अपने सैन्य ठिकानों को बंद नहीं किया तो उन पर हमले जारी रहेंगे।

मोजतबा खामेनेई ने कहा कि ईरान अपनी सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए हर कदम उठाने को तैयार है और किसी भी दबाव के आगे झुकेगा नहीं।

यह भी पढ़ें…

हाई-टेक सफर सस्ते किराये में! Vande Bharat स्लीपर ने विदेशों की ट्रेनों को छोड़ा पीछे…

भारत की भूमिका पर नजर
युद्ध के बीच ईरान का भारत से संपर्क करना कूटनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। भारत के मिडिल ईस्ट के कई देशों से अच्छे संबंध हैं, इसलिए इस बातचीत को क्षेत्रीय शांति और संवाद के प्रयासों के संदर्भ में भी देखा जा रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर संघर्ष लंबा खिंचता है तो इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था, तेल की कीमतों और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर भी पड़ सकता है। ऐसे में कई देश कूटनीतिक स्तर पर स्थिति को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें…

अब सूरज की रोशनी से कुकिंग! चर्चा में इंडियन ऑयल का ‘सूर्य नूतन’ सोलर स्टोव

Back to top button