
IRCTC घोटाला मामला… 13 अक्टूबर को लालू परिवार पर आएगा कोर्ट का फैसला
Land For Job Case: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने IRCTC घोटाला यानी लैंड फॉर जॉब केस में बड़ा आदेश जारी किया है। कोर्ट ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत अन्य आरोपियों को 13 अक्टूबर को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने का निर्देश दिया है। इसी दिन कोर्ट इस मामले में अपना फैसला सुनाएगी।
कोर्ट की कार्यवाही
- 25 अगस्त को कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
- अब सीबीआई की स्पेशल कोर्ट के जस्टिस विशाल गोगने ने आदेश जारी कर 13 अक्टूबर की तारीख तय की है।
- इस दिन यह साफ हो जाएगा कि आरोप तय होंगे या नहीं।
क्या है पूरा मामला?
यह केस उस समय का है जब लालू प्रसाद यादव रेलवे मंत्री थे। आरोप है कि IRCTC के दो होटलों के रखरखाव का कॉन्ट्रैक्ट एक फर्म को देने में गड़बड़ी हुई। इस केस में CBI ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ आपराधिक साजिश, भ्रष्टाचार सहित कई आरोप लगाए। वहीं इस पर तीनों की ओर से दलील दी गई कि सीबीआई के पास मामले में मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं है।
यह भी पढ़ें…
Delhi: अश्लील मैसेज और गंदी भाषा… दिल्ली के इंस्टिट्यूट में छात्राओं का यौन शोषण
CBI के आरोप
- रेलवे में नौकरी दिलाने के बदले उम्मीदवारों के परिजनों से लालू परिवार को जमीनें दिलवाई गईं।
- ये जमीनें सर्कल रेट पर खरीदी गईं, जबकि उस समय उनका बाजार मूल्य लगभग 6 गुना ज्यादा था।
- इसे भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश माना गया।
बचाव पक्ष की दलील
लालू परिवार ने सीबीआई के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि एजेंसी के पास मुकदमा चलाने लायक पर्याप्त सबूत नहीं हैं।
यह भी पढ़ें…
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा पखवाड़ा’, दिल्ली में रिंग रोड पर स्वच्छता अभियान
राजनीतिक असर
- यह फैसला बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले आने वाला है।
- अगर फैसला लालू परिवार के खिलाफ जाता है, तो इसका सीधा असर चुनावी माहौल पर पड़ेगा।
- माना जा रहा है कि एनडीए इस मुद्दे को चुनावी हथियार बना सकता है और राजद को घेरने की कोशिश करेगा।
- अब सबकी नजरें 13 अक्टूबर पर टिकी हैं, जब कोर्ट यह तय करेगी कि लालू परिवार और अन्य पर आरोप तय होंगे या नहीं।
यह भी पढ़ें…
दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के 7565 पदों पर भर्ती, SSC ने जारी किया विज्ञापन





