Israel Iran War: इजराइल का Iran पर बड़ा हमला! राजधानी तेहरान समेत कई शहरों में धमाके

Israel Iran Conflict: इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर शनिवार सुबह हमला कर दिया. शहर पर हुए इन हमलों के बाद हर जगह धुएं का गुबार नजर आ रहा है. ये हमले राष्ट्रपति को निशाना बनाने के लिए किए गए थे.

ईरान पर हमले के बाद एडवाइजरी

जॉर्डन के हाशमाइट किंगडम में भारतीय दूतावास की तरफ से भी एडवाइजरी जारी की गई है. दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा “क्षेत्र में मौजूदा हालात को देखते हुए, जॉर्डन में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों और पर्यटकों को अत्यंत सतर्कता बरतने, सुरक्षित रहने और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी परामर्शों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी जाती है.

आगे लिखा कि जॉर्डन में मौजूद सभी भारतीय पर्यटकों को यह भी सलाह दी जाती है कि वाणिज्यिक उड़ानों के संचालन में बाधा आने से पहले वे तुरंत देश छोड़ दें. किसी भी आपात स्थिति में दूतावास से 00962-770 422 276 पर संपर्क किया जा सकता है.

ईरान के प्रमुख शहरों पर हमला

इजराइल और अमेरिका ने जो मिलकर ईरान पर हमला किया है, उनमें देश के कई प्रमुख शहरों को निशाना बनाया गया है. इनमें तेहरान,कॉम,तबरेज, करमनशाह, कराज, इस्फहान जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं.

हमले के बाद ट्रंप का बयान

ईरान पर हुए हमले की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पुष्टि कर दी है. ट्रंप ने कहा कि जो वादा किया था उसे अमेरिका ने पूरा किया है. ट्रंप ने एक बार फिर साफ किया है कि ईरान कभी भी परमाणु शक्ति नहीं बन सकता है. बता दें ट्रंप ने पिछले दिनों ही ईरान को हमले की धमकी दी थी.

ट्रंप ने कहा कि इस ऑपरेशन का मकसद अमेरिकी लोगों की सुरक्षा करना है और ईरानी सरकार से आने वाले खतरों को खत्म करना है. ट्रंप ने चेतावनी भी दी है कि ईरान की नौसेना को तबाह कर देंगे, अगर सरेंडर नहीं किया गया. सीधे तौर पर ट्रंप ने कहा कि या तो सरेंडर कर दो या फिर मौत का सामना करो.

 

Back to top button