
Nowgam Blast: नौगाम थाने के अंदर जोरदार धमाका, इंस्पेक्टर समेत 9 की मौत
Nowgam Blast News: श्रीनगर के नौगाम पुलिस थाने में अमोनियम नाइट्रेट विस्फोट से 9 की मौत हो गई, जबकि 27 घायल हुए. मृतकों में पुलिसकर्मी, एफएसएल अधिकारी और नायब तहसीलदार शामिल हैं।
Nowgam Blast News: जम्मू-कश्मीर के नौगाम पुलिस स्टेशन परिसर के पास शुक्रवार रात हुए एक घातक विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। विस्फोट के तुरंत बाद सीआरपीएफ के महानिरीक्षक (आईजी) पवन कुमार शर्मा राहत कार्यों का जायजा लेने और सुरक्षा उपायों का आकलन करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या पुलिस स्टेशन में पूरा 360 किलो विस्फोटक रखा गया था या फिर कुछ हिस्सा ही लाया गया था।
क्षेत्र में मची अफरा-तफरी
अधिकारियों के मुताबिक, ब्लास्ट उस समय हुआ जब पुलिस व्हाइट कॉलर आतंकी मॉड्यूल मामले में जब्त विस्फोटक के सैंपल ले रही थी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या पुलिस स्टेशन में पूरा 360 किलो विस्फोटक रखा गया था या फिर कुछ हिस्सा ही लाया गया था। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात ने कहा कि, यह एक हादसा था। सैंपलिंग के वक्त ब्लास्ट हुआ। मारे गए 9 लोगों में से एक इंस्पेक्टर, 3 फॉरेंसिक टीम मेंबर, 2 क्राइम ब्रांच फोटोग्रॉफर, 2 राजस्व अधिकारी और एक दर्जी शामिल है।
अधिकारियों ने लोगों से इलाके से दूर रहने और सुरक्षा बलों के साथ सहयोग करने का आग्रह किया है क्योंकि बचाव और पूछताछ अभियान जारी है। शुक्रवार रात जम्मू और कश्मीर के नौगाम पुलिस स्टेशन परिसर के पास एक विस्फोट हुआ। जांच में मदद के लिए खोजी कुत्तों को तैनात किया गया है।
दिल्ली ब्लास्ट से क्या है कनेक्शन?
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जिस अमोनियम नाइट्रेट से नौगाम में धमाका हुआ, वही विस्फोटक दिल्ली ब्लास्ट मामले में भी इस्तेमाल होने की आशंका है. जांच एजेंसियों का मानना है कि फरीदाबाद से मिले इन विस्फोटकों को बड़े हमलों में उपयोग करने के इरादे से छिपाया गया था. इसी बरामद सामग्री की फॉरेंसिक जांच नौगाम थाने में चल रही थी, जो हादसे का कारण बन गई.
जम्मू-कश्मीर पहले भी ऐसे बड़े धमाकों का साक्षी रह चुका है. 2001 में श्रीनगर विधानसभा पर हुए आत्मघाती बम हमले में कई जानें गई थीं. नौगाम का यह विस्फोट उसी दर्दनाक इतिहास की याद ताजा कर देता है.





