
जम्मू-कश्मीर मुठभेड़: कुपवाड़ा में LoC के पास दो आतंकी ढेर, सेना का तलाशी अभियान जारी
Jammu Kashmir Encounter : कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच चल रही मुठभेड़ में भारतीय सेना ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। इलाके में और आतंकियों के छिपे होने की आशंका के चलते संयुक्त तलाशी अभियान अब भी जारी है।
यह ऑपरेशन सीमा पार से घुसपैठ की पक्की खुफिया जानकारी मिलने के बाद शुरू किया गया था।
घुसपैठ की कोशिश नाकाम
सुरक्षा एजेंसियों को आतंकियों की घुसपैठ की जानकारी मिलने पर सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने गोलीबारी की, जिसके जवाब में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया। किसी भी और घुसपैठ को रोकने के लिए क्षेत्र में बड़ी संख्या में जवान तैनात कर दिए गए हैं।
आतंकियों के ठिकाने का पर्दाफाश
संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान सेना और Jammu and Kashmir Police ने वारसन क्षेत्र के ब्रिजथोर जंगलों में आतंकियों के ठिकाने का भी पता लगाया। वहां से दो एके सीरीज राइफलें, चार रॉकेट लॉन्चर और भारी मात्रा में गोला-बारूद सहित अन्य युद्ध सामग्री बरामद की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई Chinar Corps को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर की गई।
यह भी पढ़ें…
Ranchi Police से भिड़ा राहुल गैंग… मुठभेड़ में दो घायल, भारी मात्रा में हथियार बरामद
घाटी में फिर से बढ़ी आतंकी हलचल
बीते कुछ हफ्तों में जम्मू और कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में तेजी देखी जा रही है। हाल ही में कुलगाम के गुड्डर जंगल में भी मुठभेड़ हुई थी, जिसमें दो आतंकी मारे गए और दो जवान शहीद हुए थे। मारे गए आतंकियों में एक की पहचान शोपियां निवासी आमिर अहमद डार के रूप में हुई थी, जो Lashkar-e-Taiba से जुड़ा था।
यह भी पढ़ें…
हिमाचल हादसे पर कंगना रनौत ने व्यक्त की संवेदना, पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
तलाशी अभियान जारी
सेना के अधिकारी ने बताया कि “घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है, लेकिन तलाशी अभियान अभी जारी है ताकि इलाके में सक्रिय अन्य आतंकियों को भी खत्म किया जा सके।”
इस मुठभेड़ ने घाटी में सुरक्षा बलों की चौकसी को और बढ़ा दिया है, और नियंत्रण रेखा पर निगरानी कड़ी कर दी गई है।
यह भी पढ़ें…





