‘सुशासन दिवस’ मना रही JDU… CM Nitish के जन्मदिन पर PM Modi ने दी बधाई

Bihar CM Nitish Kumar Birthday: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 74 वर्ष के हो गए। उनके जन्मदिन को उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटना के राजवंशी नगर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और पूरे शहर में नीतीश कुमार को शुभकामनाएं देने वाले पोस्टर लगाए गए। पोस्टरों पर लिखा गया, ‘2025 फिर से नीतीश कुमार।’

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई नेताओं ने बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स’ पर लिखा, बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके नेतृत्व में राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ एवं दीर्घायु करें।”

यह भी पढ़ें…

PM Modi तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर, राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की बैठक की करेंगे अध्यक्षता

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं। उनके नेतृत्व में राज्य विकास के नए पथ पर अग्रसर हुआ है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन प्रदान करे।”

यह भी पढ़ें…

LPG Price: पेट्रोलियम कंपन‍ियों ने द‍िया झटका, महंगा हुआ गैस स‍िलेंडर

गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में बिहार में एनडीए जनकल्याण और सुशासन का पर्याय बना है। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना करता हूं।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, “बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार की प्रगति में उन्होंने बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैं उनके दीर्घायु होने और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

यह भी पढ़ें…

Pakistan में नमाज के दौरान ब्लास्ट, आत्मघाती हमले में 5 की मौत

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! माता जानकी से आपके समृद्ध, सुदीर्घ एवं आरोग्यमय जीवन की प्रार्थना है।”

यह भी पढ़ें…

Yogi Government ने बागपत और कासगंज में मेडिकल कॉलेज के निर्माण को दी हरी झंडी

वहीं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक्स पर लिखा, “बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।”

यह भी पढ़ें…

Bihar Election से पहले मंत्रिमंडल विस्तार… सात मंत्री हो सकते हैं शामिल

बिहार सरकार में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर लिखा, “बिहार को कुशासन से सुशासन की ओर ले जाने वाले यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके स्वस्थ, खुशहाल और दीर्घायु जीवन की कामना है।”

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी एक्स पर लिखा, “अंधेरे की गर्त से निकालकर बिहार को अंजोर की ओर ले जाने वाले, बिहार के विकासपुरुष, सुशासन बाबू, जन-जन के प्रिय, लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और अशेष शुभकामनाएं। प्रभु से आपके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करते हैं। आपके नेतृत्व में बिहार विकास के नव आयाम स्थापित करता रहे।”

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने एक्स पर लिखा, “बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना है।”

यह भी पढ़ें…

Holi के दिन साल का पहला चंद्रग्रहण, जानें भारत में सूतक का क्या होगा प्रभाव?

Back to top button