जीतन राम मांझी ने सीट बंटवारे पर जताई संतुष्टि, एनडीए के साथ जारी है समर्थन

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारा हो चुका है। इसके बाद घटक दलों की प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। इसी बीच हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एनडीए में सीटें मिलने पर अपनी संतुष्टि जताई है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को 15 सीटों की मांग थी, लेकिन उन्हें छह सीटें मिली हैं, और वे इससे संतुष्ट हैं।

मांझी ने किया NDA ka  समर्थन जताया
मंत्रि जीतन राम मांझी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में भी दो लोकसभा सीट और एक राज्यसभा सीट मांग रही थी, लेकिन उन्हें केवल एक ही सीट मिली। इसके बावजूद उन्होंने स्पष्ट किया कि वे एनडीए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं।

मांझी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें काफी सम्मान दिया है और वे हर तरह से गयाजी, बिहार और देश के विकास के लिए काम कर रहे हैं। हमारी पार्टी उनके साथ है और किसी भी कुर्बानी के लिए तैयार है।”

हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा की स्थिति
उन्होंने आगे कहा कि उनकी पार्टी के लोग भुइयां और मुसहर जाति से आते हैं, जो अभाव में जीते हुए भी संतुष्ट रहते हैं। उनका कहना है कि जो भी सीटें मिली हैं, उसी में संतुष्ट हैं।

यह भी पढ़ें…

BJP की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म… आज जारी हो सकती है पहली लिस्ट

एनडीए के सीट बंटवारे के अनुसार:

  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जदयू और भाजपा 101-101 सीट पर चुनाव लड़ेंगी।
  • केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें मिली हैं।
  • पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को छह-छह सीटें मिली हैं।

चुनाव की तारीखें

  • बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा।
  • मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।

यह भी पढ़ें…

IRCTC Scam: बिहार चुनाव से पहले लालू यादव को झटका, IRCTC घोटाले में चलेगा केस

राजनीतिक संकेत
जीतन राम मांझी की प्रतिक्रिया से यह संकेत मिलता है कि एनडीए गठबंधन में वर्तमान संतुलन बनाए रखने के लिए घटक दलों का समर्थन जरूरी है। मांझी की संतुष्टि और एनडीए के प्रति उनकी प्रतिबद्धता यह दर्शाती है कि गठबंधन चुनावी रणनीति को लेकर एकजुट है, और आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

यह भी पढ़ें…

बदलाव की जोर आजमाइश में तेजस्वी, सीट बंटवारे और सीएम चेहरे को लेकर महागठबंधन में उलझन

Back to top button