
ज्योति सिंह की चुनावी असमंजस… सोशल मीडिया पर मांगी जनता से राय
Pawan Singh Wife Jyoti Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का विवाद पवन सिंह के भाजपा में शामिल होने के बाद बढ़ता जा रहा है। दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। ज्योति सिंह का कहना है कि पवन सिंह अब उनके रिश्ते को एक और मौका नहीं देना चाहते और उन्हें छोड़ना चाहते हैं। वहीं, पवन सिंह का कहना है कि ज्योति यह विवाद बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कर रही हैं।
ज्योति ने माँगा जनता से राय
अब ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए जनता से मदद की अपील की है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा:
“मैं अजीब सी असमंजस में हूं, मैं जानना चाहती हूं कि क्या करूं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि बिहार चुनाव लडूं या नहीं लडूं। मैं आपके जवाब और सलाह दोनों की उम्मीद कर रही हूं।”
ज्योति गुरुवार को काराकाट की जनता से मिलने जा रही हैं और सीधे जनता से इस मुद्दे पर बात करेंगी। उन्होंने कहा कि इस मसले पर उन्होंने कई लोगों से बात की लेकिन 50-50 फीसदी का रिस्पांस मिला, जिससे वे कंफ्यूज हो गई हैं।
पवन सिंह का चुनाव में हिस्सा नहीं लेना
इस बीच, पवन सिंह पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि इस बार वे चुनाव नहीं लड़ेंगे और पार्टी के सच्चे सिपाही की तरह काम करेंगे।
यह भी पढ़ें…
तारापुर सीट पर हाई प्रोफाइल मुकाबला, सम्राट चौधरी के सामने होंगे JSP के डॉ संतोष
प्रशांत किशोर से मुलाकात और अटकलें
ज्योति सिंह को हाल ही में प्रशांत किशोर के साथ देखा गया था, जिससे अटकलें लगाई जाने लगी थीं कि वे जन सुराज पार्टी (JSP) से टिकट लेकर चुनाव लड़ सकती हैं। मीडिया के सामने ज्योति ने पहले चुनाव लड़ने से इनकार किया था, लेकिन अब ऐसा लगता है कि वे चुनाव में उतरने की इच्छुक हैं, तभी उन्होंने काराकाट की जनता से राय मांगी।
यह भी पढ़ें…
बिहार चुनाव 2025: जेडीयू की पहली लिस्ट में महिलाओं की संख्या कम, भाजपा आगे
सोशल मीडिया प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर ज्योति को कई लोग पूरा समर्थन दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने लिखा कि उन्हें चुनाव लड़ना चाहिए और वे जीत सकती हैं।
- एक यूजर ने कहा,
“भाभी जी, आप राजद से चुनाव लड़िए, हमारा आपको फुल सपोर्ट रहेगा।” - एक अन्य यूजर ने लिखा,
“यदि आप चुनाव लड़ती हैं तो पवन सिंह से भी ज्यादा राजनीति में नाम कमाएंगी क्योंकि आप शिक्षित महिला हैं।”
हालांकि, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें राजनीति में न उतरने की सलाह भी दी है। ज्योति सिंह का यह कदम न केवल पारिवारिक विवाद के बीच राजनीति में उनकी संभावनाओं को दर्शाता है, बल्कि यह भी साफ करता है कि वे जनता की राय को महत्व देती हैं। आने वाले दिनों में यह तय होगा कि ज्योति सिंह चुनाव मैदान में उतरेंगी या नहीं।
यह भी पढ़ें…





