Maa Box Office Collection: काजोल की पहली दमदार हॉरर फिल्म, लोगों को आई पसंद पर कमाई…

Maa Box Office Collection: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ‘मां’ फिल्म के साथ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. 3 साल के बाद हॉरर फिल्म में एक्ट्रेस को देखकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं, क्योंकि उन्होंने हॉरर फिल्में नहीं की हैं.

Maa Box Office Collection: काजोल बड़े पर्दे पर लगभग 3 साल के बाद वापस लौटी हैं, जो कि उनके फैंस के लिए काफी खुशी का मौका है. 27 जून, 2025 को काजोल की फिल्म ‘मां’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है, जिसको लेकर एक्ट्रेस की काफी तारीफ की जा रही है.

हालांकि, तारीफों को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ देखें, तो जिस हिसाब का लोगों का रिएक्शन सामने आ रहा है, उस हिसाब से फिल्म के पहले दिन की कमाई बहुत खास नहीं है. लेकिन, काजोल की पिछली फिल्म के मुताबिक, इस फिल्म ने अच्छी शुरुआत की है.

विशाल फुरिया की डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘मां’ एक माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म है. हालांकि, इस फिल्म से पहले काजोल इस तरह की किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई हैं. एक्ट्रेस के फैंस उन्हें इस तरह की फिल्म में देखने के लिए काफी बेताब भी थे. इस फिल्म में काजोल ने अंबिका नाम की औरत का किरदार निभाया है, जो कि एक क्रूर ‘मां’ हैं. काजोल का किरदार ऐसा है, जो अपनी बेटी को अनजानी ताकतों से बचाने के लिए कुछ भी कर सकती हैं.

कैसी रही फिल्म की कमाई?

‘मां’ के पहले दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें, तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने पहले दिन 4.50 करोड़ रुपए की कमाई की है. फिल्म के बजट की बात करें, तो वो अभी सामने नहीं आया है. हालांकि, दर्शकों के सोशल मीडिया पर मिल रहे रिएक्शन को देखते हुए वीकेंड पर फिल्म की कमाई बढ़ने की उम्मीद की जा सकती है. फिल्म में काजोल के अलावा इंद्रनील सेनगुप्ता, जितिन गुलाटी और खेरिन शर्मा जैसे एक्टर्स शामिल हैं.

Back to top button