सफल बिजनेसपर्सन भी हैं ये बॉलीवुड सितारे, करोड़ों में है कमाई

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों मनाली में अपने नए रेस्टोरेंट खुलने को लेकर खूब चर्चा में हैं। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि कई बॉलीवुड सितारे सफलतापूर्वक इस बिजनेस में हैं।
शिल्पा शेट्टी
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी फिल्मों के अलावा रेस्टोरेंट, स्पा और बार का बिजनेस करती हैं। शिल्पा ने कुछ समय पहले मुंबई के वर्ली इलाके में बेस्टियन चेन नाम का एक नया रेस्टोरेंट शुरू किया है। इन हॉस्पिटेलिटी बिजनेस से शिल्पा की करोड़ों में कमाई होती है।
जैकलीन फर्नांडिस
जैकलीन फर्नांडिस ने श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में खुद का एक रेस्टोरेंट शुरू किया है। जिसका नाम काएमासूत्र है। यहां श्रीलंका की सभी पसंदीदा डिश मिलती हैं।
बॉबी देओल
एक्टर बॉबी देओल तीन रेस्टोरेंट के मालिक हैं। बॉबी देओल का होटल ‘समप्लेस ऐल्स’ मुबंई के अंधेरी में स्थित है। यह रेस्टोरेंट इंडियन और चाइनीज डिशेज के लिए काफी मशहूर है।
सुष्मिता सेन
सुष्मिता का मुंबई में एक रेस्टोरेंट है जो बंगाली डिशेज के लिए काफी मशहूर है। जिसका नाम बंगाली माशी किचन नाम है। अभिनेत्री का एक ज्वैलरी बिजनेस भी है जिसे उनकी मां संभालती हैं। इसके अलावा सुष्मिता का अपना प्रोडक्शन हाउस भी है जिसका नाम तंत्र एंटरटेनमेंट है।
आशा भोसले
मशहूर गायिका आशा भोसले खाने की बेहद शौकीन हैं। भारत के अलावा दूसरे देशों में भी आशा भोसले के रेस्टोरेंट हैं। उन्होंने विदेशों में रह रहे भारतीयों या भारतीय व्यंजन पसंद करने वालों के लिए रेस्टोरेंट चेन शुरू की है। दुबई, कुवैत, यूके और बर्मिंघम में इन्होंने अपने रेस्टोरेंट शुरू किए हैं। इन सभी का नाम आशा है।
सुनील शेट्टी
बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी मुंबई में बने ‘मिसचीफ रेस्टोरेंट’ और ‘बार H20’ के मालिक हैं। इसके अलावा भारत में उनके कई जिम भी हैं, पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट नाम का उनका एक प्रोडक्शन हाउस भी है जिसमें कई फिल्में बन चुकी हैं।
