
‘Kantara Chapter 1’ की 500 करोड़ क्लब में एंट्री, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम
Kantara Chapter 1 Movie box office: ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा दिया है. 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। आइए जानते है वर्ल्डवाइड कलेक्शन।
Kantara Chapter 1 Movie box office: साउथ के सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज होते ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया है। फिल्म को सिनेमाघरों में आए अभी सिर्फ 9 दिन हुए हैं, लेकिन इसे देख रहे दर्शकों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। लोगों की जुबां पर इसकी कहानी, इसके किरदार और सबसे खास बात, ऋषभ शेट्टी की दमदार एक्टिंग है।शुक्रवार को भी ‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने देशभर में जबरदस्त बिजनेस किया है.
9वें दिन कितनी की फिल्म ने कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘कांतारा चैप्टर 1’ की कमाई में 9वें दिन उछाल देखने को मिला है. ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने 9वें दिन 22 करोड़ की धमाकेदार कमाई की है. पहले वीकेंड पर मूवी ने 118 करोड़ की धांसू कमाई कर अपना नाम इस साल की बड़ी फिल्मों की लिस्ट में शामिल कर लिया. 8वें दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली थी लेकिन 9वें दिन फिर फिल्म की कमाई में उछाल आ गया. भारत में फिल्म ने अब तक 359.40 करोड़ की कमाई कर ली है.
View this post on Instagram
ये भी पढ़े-
Bollywood डबल स्टैंडर्ड्स पर Deepika Padukone का कमेंट, विवाद पर तोड़ी चुप्पी…
‘कांतारा चैप्टर 1’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
वहीं दूसरी ओर ‘कांतारा चैप्टर 1’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में बात करें तो ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने 503.75 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है. अपकमिंग वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में उछाल देखा जाएगा. वीकेंड के बाद ऋषभ शेट्टी की ये फिल्म रजनीकांत की ‘कुली’ और अहान पांडे की ‘सैयारा’ का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है. बता दें ‘कुली’ का अब तक का कलेक्शन 518 करोड़ है और ‘सैयारा’ का 570.3 करोड़ है.
View this post on Instagram
ये भी पढ़े-
बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे Suniel Shetty, पर्सनालिटी राइट्स सुरक्षा की मांग
बताते चलें कि ‘कांतारा: चैप्टर 1’ की कहानी ब्रिटिश काल से पहले के तटीय कर्नाटक की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो ‘कांतारा’ (2022) में दिखाए गए घटनाओं से कई साल पहले की है. इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी के साथ जयराम, रुक्मिणी वसंत और गुलशन देवैया जैसे सितारे अहम किरदारों में हैं. इस फिल्म को ऋषभ शेट्टी ने लिखा और डायरेक्ट किया है.
ये भी पढ़े-
OTT पर AI महाभारत इस दिन होगी रिलीज, टीवी पर भी प्रसारण





