
The Traitors Winners: ‘द ट्रेटर्स’ की विनर बनीं उर्फी जावेद और निकिता लूथर, जीते इतने लाख?
The Traitors Winners: करण जौहर के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ के पहले सीजन को अपना विनर मिल गया है. प्राइम वीडियो पर 3 जुलाई को दिखाए गए फाइनल में उर्फी जावेद और निकिता लूथर ने धमाकेदार अंदाज में बाजी मार ली।
The Traitors Winners: फिल्ममेकर करण जौहर चैट शो और रियलिटी शोज के लिए भी जाने जाते हैं। बेहतरीन डायरेक्टर और निर्माता करण बतौर होस्ट भी बेहतरीन काम करते हैं। हाल ही में ओटीटी पर उनका एक नए फॉर्मेट का शो द ट्रेटर्स शुरू हुआ। सीजन 1 को लोगों ने काफी पसंद किया और इसमें टीवी और सोशल मीडिया से जुड़े मशहूर सितारे बतौर कंटेस्टेंट्स पहुंचे। फाइनली अब इस सीजन के विनर के नाम से पर्दा उठ चुका है।
दो कंटेस्टेंट बने विजेता
उर्फी जावेद और पोकर खिलाड़ी निकिता लूथर इस शो की विजेता चुनी गई हैं। शो ‘द ट्रेटर्स’ के पहले सीजन का आखिरी एपिसोड तीन जुलाई को अमेजन प्राइम पर आया। इसमें दिखाया गया कि विजेता उर्फी जावेद और निकिता हैं। लोगों ने कयास लगाए थे कि अपूर्वा मुखिजा या हर्ष गुजराल इस सीजन के विजेता हो सकते हैं लेकिन दोनों के हाथ ट्रॉफी नहीं लगी। शो के फाइनल में इस बात का पता चला कि उर्फी और निकिता गद्दारों को बेनकाब करने और उन्हें मात देने में कामयाब हुईं।
द ट्रेटर्स के विनर को मिली कितनी प्राइज मनी?
दोनों फाइनलिस्ट ने कई हफ्तों तक खुद को धोखेबाजी के जाल से बचाकर खिताब हासिल किया। खास बात है कि इस शो के दोनों विनर्स को 1 करोड़ रुपये की बड़ी धन राशि दी गई है। करण जौहर के पहले शो का सीजन समाप्त हो चुका है और इसके तुरंत बाद लोगों ने इसके दूसरे सीजन की चर्चा करनी शुरू कर दी है।





