करीना कपूर ने खोला किंग खान की बर्थडे पार्टी का राज, शेयर की इनसाइड तस्वीरें
शाहरुख खान ने गुरुवार को 58वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने मुंबई में ग्रैंड बर्थडे पार्टी भी रखी थी।

एक ओर मन्नत के बाहर फैंस की तगड़ी भीड़ उमड़ी। देशभर से आए फैंस ने शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार किया। फिर शाम में शाहरुख खान बेटे आर्यन खान की टीशर्ट पहने नजर आए। उन्होंने अपना फेवरेट स्टेज किया और फैंस को दुआ सलाम भी।
शाहरुख की पार्टी में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा से लेकर अर्जुन कपूर समेत तमाम सितारे पहुंचे। करीना ने तो किंग खान के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें भी दिखा दी हैं।

शाहरुख खान के बर्थडे बैश की बात करें तो करीना कपूर व्हाइट गाउन में नजर आईं। उन्होंने न सिर्फ पपाराजी को पोज दिए बल्कि बहन और अपने गर्लगैंग के साथ भी तस्वीर शेयर की है। करीना ने अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर डालते हुए लिखा, ‘बादशाह हम लोग आपके लिए एकदम तैयार हैं।’
शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी का बर्थडे भी 2 नवंबर को होता है। एक अन्य तस्वीर में करीना कपूर ने पूजा के साथ भी तस्वीर शेयर की। इस फोटो पर करीना कपूर ने लिखा, ‘सिनेमा को सेलिब्रेट कर रहे हैं। ये हैं मेरी प्यारी पूजा।’