
रोहित शेट्टी के शो में इन सितारों की कन्फर्मेशन, मनीषा रानी, शिल्पा शिंदे सहित कई बड़े नाम..
Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो में इन सितारों की कन्फर्मेशन, खतरों से लड़कर देंगे नई उड़ान. रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। इस बार शो यूरोप के शहर रोमानिया में शूट किया जाएगा। फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ही इस सीजन को होस्ट करेंगे। इस शो के लिए सितारों के नाम भी पक्के हो चुके हैं।
स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14′ छोटे पर्दे पर दस्तक देने के लिए एकदम तैयार है। रोहित शेट्टी के ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के लिए अभी तक कई नामचीन सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। हालांकि कुछ स्टार्स ही रोहित शेट्टी के शो में अपनी जगह पक्की कर पाए। इस लिस्ट में आसिम रियाज से लेकर अदिति शर्मा तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के लिए कंफर्म हुए इन सितारों पर-
अभिषेक कुमार
‘बिग बॉस 17’ के पहले रनरअप अभिषेक कुमार ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट हैं। बता दें कि रोहित शेट्टी ‘BB17’ में गए थे। वहां उन्होंने एक कॉम्पिटिशन करवाया था। अभिषेक उसमें जीत गए थे। जिसके बाद, रोहित शेट्टी ने उन्हें सबसे पहले अपने शो के लिए चुना।

समर्थ जुरेल
‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में समर्थ जुरेल भी हाथ आजमाते नजर आएंगे। ये दूसरी बार होगा जब वह और अभिषेक कुमार आमने-सामने होंगे। इन दिनों समर्थ अपने ब्रेकअप के कारण चर्चा में बने थे।

शिल्पा शिंदे
शिल्पा शिंदे टीवी शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर पॉपुलर हुई थीं। हालांकि, 2016 में उन्हें शो से रिप्लेस कर दिया गया था। शिल्पा पर आरोप लगाया गया था कि वो अनप्रोफेशनल हैं और मेकर्स से कोऑर्डिनेट नहीं करतीं। वो आखिरी बार शो ‘मैडम सर’ में एक कैमियो रोल में नजर आई थीं।

करणवीर मेहरा
‘बातें कुछ अनकही सी’ स्टार करणवीर मेहरा भी ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में कदम रखने के लिए तैयार हैं। उन्हें शो में देखने के लिए उनके फैंस भी बेहद एक्साइटेड हैं।

सुमोना चक्रवर्ती
सुमोना टीवी की दुनिया का बड़ा नाम हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से वे टीवी से गायब हैं। बता दें, अपनी कॉमेडी से फैन्स को हंसाने वाली सुमोना अब स्टंट करती नजर आएंगी।

कृष्णा श्रॉफ
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा अब फिल्मों और OTT की बजाय सीधा टीवी से डेब्यू करने जा रही हैं। हाल ही में उन्होंने इस शो में आने की पुष्टि की।

आशीष मेहरोत्रा
सीरियल ‘अनुपमा’ में निगेटिव रोल निभाने वाले आशीष मेहरोत्रा ने हाल ही में शो को अलविदा कहा। आने वाले दिनों में, एक्टर रोहित शेट्टी के शो में स्टंट करते दिखेंगे।

मनीषा रानी
‘झलक दिखला जा 11’ में जीत दर्ज करने के बाद मनीषा रानी ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में भी रंग जमाने के लिए तैयार हैं। हैरत की बात तो यह है कि उन्होंने शो के लिए मोटी रकम मांगी है।

अदिति शर्मा
‘रब से है दुआ’ एक्ट्रेस अदिति शर्मा भी ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में हाथ आजमाती नजर आएंगी। उन्होंने स्टोरी शेयर कर फैंस को हिंट दी थी। लेकिन अब कंफर्म हो चुका है कि वह शो में दिखाई देंगी।

आसिम रियाज
‘बिग बॉस 13’ के फर्स्ट रनरअप आसिम रियाज ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का हिस्सा होंगे। इस बात की पुष्टि करते हुए आसिम ने कहा, ‘मैं शो में चुनौतियों पर काबू पाने और अपनी लिमिट को टेस्ट करने को लेकर एक्साइटेड हूं।

निमृत कौर अहलूवालिया
‘बिग बॉस 16’ में नजर आ चुकीं निमृत कौर अहलूवालिया अब ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में दिखाई देंगी।

गशमीर महाजनी
इमली में मुख्य भूमिका निभाने वाले एक्टर गशमीर महाजनी ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में हिस्सा लेने जा रहे हैं।

शालीन भनोट
निमृत के साथ-साथ ‘बिग बॉस 16’ के शालीन भनोट भी ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में हिस्सा लेने जा रहे हैं।

नियति फतनानी
‘तेरे इश्क में घायल’ फेम नियति फतनानी ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ से अपना रिएलिटी शो डेब्यू करने जा रहे हैं।
