
Asia Cup: फाइनल में Ind से टकरायेगा पाकिस्तान; सोशल मीडिया पर फैन्स ने लगाया आरोप…
Asia Cup 2025, Ind Vs Pak Ka Final: पाकिस्तान ने गुरुवार, 25 सितंबर की रात सुपर 4 राउंड के मैच में बांग्लादेश को 11 रन से हराकर एशिया कप 2025 के फाइनल का टिकट कटाया। अब फाइनल में उसका सामना भारत से होगा।
Asia Cup 2025, Ind Vs Pak Ka Final: एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान का पहुंचना कोई तुक्का है या इत्तेफाक नहीं है। क्योंकि उसके सामने बांग्लादेश की टीम थी, जो कही न कही क्रिकेट के मामले में पाकिस्तान से कमजोर आंकी जाती है। ऐसे में क्रिकेट फैंस के मुताबिक इजी टारगेट पाकर पाकिस्तान एशिया कप के फाइनल में पहुंच गई, जहां उसका सामना 28 सितंबर 2025 अब भारत से होना है। ऐसे में यूजर्स भी पाकिस्तान-बांग्लादेश के मैच को लेकर जमकर मीम बना रहे हैं।
दो बार हार चुका है पाक
बता दें कि एशिया कप 2025 में ही भारत ने दो बार पाकिस्तान को दो बार पटखनी दे चुका है। इसका बदला पाकिस्तान हर हाल में लेना चाहेगा। वहीं, 1984 से आयोजित हो रहे टूर्नामेंट के इतिहास में यह पहली बार है कि भारत और पाकिस्तान की टीम एशिया कप के फाइनल में भिड़ेंगी।
135 का स्कोर किया डिफेंड
बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान की टीम ने जिस तरह की वापसी करते हुए इस मैच को जीता है। वह एक बड़े आत्मविश्वास के साथ फाइनल में पहुंचेंगे। बांग्लादेश की टीम ने इस मैच पहले 10 ओवर में ही काफी हद तक अपनी तरफ झुका लिया था लेकिन खराब फील्डिंग और गलत शॉट चयन ने उन्हें मैच में पीछे कर दिया। पाकिस्तान ने 135 का स्कोर डिफेंड कर दिया।
क्रिकेट इतिहास में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हमेशा से ही रोमांचक और हाई-वोल्टेज रही है। जाहिर है एशिया कप 2025 का फाइनल क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होने वाला है। दोनों टीमें अपनी श्रेष्ठता साबित करने के लिए मैदान में उतरेंगी और यह मुकाबला लंबे समय तक याद रखा जाने वाला है।





