Bengaluru Stampede: बेंगलुरु भगदड़ मामले में RCB जिम्मेदार, रिपोर्ट में विराट कोहली का भी जिक्र

Bengaluru Stampede: RCB की विक्ट्री परेड में भगदड़ की जांच रिपोर्ट कर्नाटक हाई कोर्ट में पेश की गई। सिद्दरमैया सरकार की रिपोर्ट के अनुसार RCB ने बिना पुलिस अनुमति के विक्ट्री परेड का आमंत्रण दिया।

Bengaluru Stampede: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के सम्मान समारोह के दौरान भगदड़ के मामले में कर्नाटक सरकार ने हाई कोर्ट को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। जांच की स्टेटस रिपोर्ट में इस घटना का दोष आरसीबी मैनेजमेंट पर डाला गया है। कर्नाटक सरकार ने रिपोर्ट में गंभीर खामियों और कुप्रबंधन की ओर इशारा किया है। सरकार ने रिपोर्ट गोपनीय रखने का आग्रह किया लेकिन अदालत ने अस्वीकार कर दिया।

कानूनी तौर पर RCB ने नहीं ली थी इजाजत

रिपोर्ट में कहा गया है कि कार्यक्रम के आयोजक, डीएनए ने 2009 के सिटी ऑर्डर के अनुसार औपचारिक अनुमति लिए बिना ही पुलिस को 3 जून को विक्ट्री परेड के बारे में सूचित किया। परिणामस्वरूप, पुलिस ने अनुमति देने से इनकार कर दिया। इसके बावजूद, आरसीबी ने सार्वजनिक रूप से कार्यक्रम का प्रचार किया। 4 जून को, उन्होंने सोशल मीडिया पर खुले तौर पर निमंत्रण शेयर किए। इसमें विराट कोहली की एक वीडियो अपील भी शामिल थी, जिसमें प्रशंसकों को ‘फ्री एंट्री’ वाले समारोह में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस कार्यक्रम में 3 लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ उमड़ी, जो उम्मीद और भीड़ को मैनेज करने की क्षमता से कहीं ज्यादा थी। रिपोर्ट में बताया गया कि आयोजन वाले दिन दोपहर 3 बजकर 14 मिनट पर आयोजकों ने अचानक घोषणा कर दी कि स्टेडियम में एंट्री के लिए पास की जरूरत होगी। इसने फैंस के बीच भ्रम और दहशत का माहौल पैदा किया।

रिपोर्ट में आरसीबी को ठहराया जिम्मेदार

सरकार द्वारा पेश किए गए रिपोर्ट में कहा गया है कि आरसीबी ने पुलिस से परामर्श किए बिना अगले दिन सुबह 7.01 बजे अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक फोटो पोस्ट की, जिसमें लोगों के लिए निशुल्क प्रवेश की सूचना दी गई और जनता को विजय परेड में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया, जो विधान सौध से शुरू होकर चिन्नास्वामी स्टेडियम में समाप्त होगी।”

आरसीबी, डीएनए, और केएससीए प्रभावी समन्वय में विफल रहे। एंट्री गेट्स पर कुप्रबंधन और देरी से खुलने के कारण भगदड़ मच गई, जिससे सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। आगे की अशांति को रोकने के लिए, पुलिस ने नियंत्रित परिस्थितियों में सीमित कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दी।

रिपोर्ट में विराट कोहली का भी जिक्र

सुबह 8 बजे एक और पोस्ट की गई। इसमें इस जानकारी को दोहराया गया। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘इसके बाद, 04.06.2025 को सुबह 8:55 बजे, RCB ने अपने X पर अपने आधिकारिक हैंडल (@Rcbtweets) पर टीम के एक प्रमुख खिलाड़ी, विराट कोहली की एक वीडियो क्लिप शेयर की। वीडियो क्लिप में उन्होंने बताया कि टीम इस जीत का जश्न 04.06.2025 को बेंगलुरु में बेंगलुरु शहर के लोगों और RCB प्रशंसकों के साथ मनाएगी।’

आर. प्रज्ञानंद ने रचा इतिहास, कार्लसन को फ्रीस्टाइल शतरंज में हराया

बता दें, तीन जून को आरसीबी ने पंजाब किंग्स को मात देकर पहली बार आईपीएल खिताब जीता था, जिसके बाद आरसीबी की विक्ट्री परेड के दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।

IND vs ENG: प्रचंड फॉर्म में भारतीय महिला टीम, अब वनडे सीरीज पर निगाहें

 

Back to top button