दिल्ली Blast पर खेसारी लाल यादव का बयान, “दुख की इस घड़ी में देश एकजुट है”

Khesari Lal Yadav: दिल्ली में सोमवार (10 नवंबर) शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके ने पूरे शहर को दहला दिया। इस विस्फोट में कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास का इलाका धुएं के गुबार और भगदड़ से भर गया।

इस दर्दनाक घटना पर भोजपुरी सुपरस्टार और राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मंगलवार (11 नवंबर) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से मृतकों को श्रद्धांजलि दी और घायलों के प्रति संवेदना प्रकट की।

खेसारी लाल यादव का बयान
खेसारी लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि दिल्ली के लाल किला में हुए धमाके में अपनी जान गंवाने वाले सभी लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, मैं उनके दुख में साथ खड़ा हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे और पीड़ित परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)


उनका यह संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों ने कमेंट कर खेसारी की संवेदना और मानवीय अपील की सराहना की है।

सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि की बाढ़
घटना के बाद सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलियों की बाढ़ आ गई। फिल्म जगत, राजनीतिक हस्तियों और आम लोगों ने मृतकों के प्रति शोक जताया। खेसारी लाल यादव के पोस्ट पर हजारों फैंस ने लिखा —

“आपका ये मानवीय भाव काबिले तारीफ है।”
“भगवान सबको सुरक्षित रखे।”

यह भी पढ़ें…

Bihar Election Phase 2: बिहार के वोटर्स ने फिर बढाया इलेक्शन का पारा, 11 बजे तक 31% वोट

राजनीति और फिल्म, दोनों मोर्चों पर सक्रिय हैं खेसारी
भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव इन दिनों बिहार विधानसभा चुनाव में राजद (राष्ट्रीय जनता दल) के टिकट पर छपरा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
पहले चरण का मतदान हो चुका है और खेसारी अब दूसरे चरण की तैयारियों में जुटे हैं।साथ ही वे अपने फिल्मी करियर पर भी ध्यान दे रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘जमानत’ जल्द रिलीज होने वाली है।

इस फिल्म का प्रमोशनल सॉन्ग ‘जियो-जियो रे खेसारी’ पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसमें खेसारी का दमदार और दबंग अंदाज़ देखने को मिला है।
हालांकि फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें…

बिहार चुनाव का दूसरा चरण आज, 20 जिलों की 122 सीटों पर 3.7 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान

धमाके से दहला दिल्ली
यह धमाका सोमवार शाम करीब 6:55 बजे हुआ। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास हुए इस विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास खड़ी गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी और इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

धमाके के तुरंत बाद पुलिस, दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
डीसीपी (नॉर्थ दिल्ली) ने बताया कि जांच के लिए एफएसएल टीम (फॉरेंसिक साइंस लैब) को बुलाया गया है और इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया है।

देशभर में शोक
देशभर से लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं। कई नेताओं ने कहा कि “दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें…

‘आजीवन चुनाव नहीं लड़ूंगा’… खेसारी का भाजपा के स्टार प्रचारकों को चैलेंज?

Back to top button