Kolkata Rape Murder Case: न डर, न पछतावा… इंसानी रूप में ‘जानवर’ निकला संजय रॉय

Kolkata Doctor Murder Rape: साइकोएनालिस्ट्स की एक टीम कोलकाता के ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के आरोपी संजय रॉय से पूछताछ कर रही थी। क्राइम सीन पर जो कुछ भी हुआ, उसे बताते हुए उसके माथे कोई शिकन तक नहीं थी।

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और कत्ल के इल्जाम में गिरफ्तार सिविल वॉलेंटियर संजय रॉय वारदात से पहले किसी ज़ोंबी की तरह अपने शिकार की तलाश में घूम रहा था। 8 और 9 अगस्त की दरम्यानी रात को उसने आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर (Kolkata Doctor Murder Rape) के साथ ज्यादती करने के बाद उसका क़त्ल तो कर दिया, लेकिन कत्ल से पहले और क़त्ल के बाद भी वो दूसरी लड़कियों के साथ बदतमीज़ी और छेड़छाड़ करता रहा. रॉय को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई ने जब पिछले 24 घंटे की उसकी हरकतों की स्कैनिंग शुरू की, तो उसके बारे में ऐसी-ऐसी जानकारियां निकल कर सामने आईं, जिन्होंने जांच अधिकारियों को भी सन्नाटे में डाल दिया।

पशु प्रवृत्ति वाला यौन विकृत व्यक्ति है संजय रॉय

आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप-मर्डर केस में सिविल वॉलनटिअर संजय रॉय को (Doctor Rape Accused Sanjay Roy) गिरफ्तार किया गया था। संजय रॉय की सीबीआई ने मनोविश्लेषणात्मक प्रोफाइल (साइको एनैलटिक प्रोफाइल) कराई। इसके जो रिजल्ट सामने आए हैं वह रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं। संजय रॉय एक पशु प्रवृत्ति वाला यौन विकृत व्यक्ति है। जबकि देखने में वह एक साधारण व्यक्ति लगता है। उससे जानने वाले उसे बहुत ही सीधा व्यक्ति तस्वीर पेश करती है। कोलकाता पुलिस ने बताया था कि डॉक्टर का रेप और मर्डर करने से पहले संजय रॉय रेड लाइट एरिया भी गया था। वहां पर उसने खूब शराब पी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह सोनागाछी में दो वैश्यालयों में गया था, उसके बाद ही आधी रात में वह अस्पताल पहुंचा था।

सीबीआई के मुताबिक, पीड़िता अन्य जूनियर डॉक्टरों के साथ डिनर के लिए वार्ड से निकली थी और 9 अगस्त को देर रात 1 बजे के बाद सेमिनार हॉल में चली गई. एक जूनियर डॉक्टर करीब 2.30 बजे हॉल में गया और उससे बात की. संजय रॉय को सीसीटीवी फुटेज में सुबह 4 बजे अस्पताल परिसर में दोबारा घुसते देखा गया. जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि इसके बाद वह तीसरी मंजिल के सेमिनार हॉल में पहुंचा, जहां पीड़िता सो रही थी. 

Back to top button