
Lady Singham आंचल दलाल एक्शन मोड में, रायगढ़ में अवैध धंधों पर होगी सख्त कार्रवाई
Maharashtra News : महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले की नई पुलिस अधीक्षक (एसपी) आंचल दलाल ने पद संभालते ही साफ कर दिया है कि अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनकी इस घोषणा से जिले में चल रहे अवैध व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। आंचल दलाल को उनकी कड़क कार्यशैली के कारण ‘लेडी सिंघम’ कहा जा रहा है।
पत्रकारों से बातचीत में एसपी आंचल दलाल ने कहा कि जिले की मौजूदा स्थिति को समझने के लिए उन्हें करीब एक महीने का समय चाहिए। इस दौरान वे रायगढ़ में चल रहे अवैध धंधों की गहन जांच करेंगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों को चलने की इजाजत किसी भी सूरत में नहीं दी जाएगी। हम इन धंधों को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जाएगा और हर संभव कदम उठाया जाएगा।
यह भी पढ़ें…
Mumbai Airport से दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट बरामद
उन्होंने कहा कि हम रायगढ़ में उन सभी मुद्दों का गहनता से अध्ययन कर रहे हैं, जिसमें पुलिस की तफ्तीश की जरूरत है। जिन मुद्दों में पुलिस की तफ्तीश की जरूरत है, उसके लिए बाकायद एक टीम गठित की जा रही है, जो इस पूरे मामले की जांच करेगी। जिस किसी की भी इस मामले में भूमिका सामने आएगी, निश्चित तौर पर उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। हम रायगढ़ को एक अपराधमुक्त जिला बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसके लिए हमने पूरी रूपरेखा निर्धारित कर ली है।
यह भी पढ़ें…
Maharashtra के बीड में ट्रक ने मारी ऑटो को टक्कर, पति-पत्नी समेत चार की मौत
एसपी ने यह भी बताया कि वे जिले की परिस्थितियों का बारीकी से अध्ययन कर रही हैं। एक महीने के भीतर वे सभी अवैध गतिविधियों की जानकारी जुटाकर उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई की योजना बनाएंगी। उन्होंने तकनीक के उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि डिजिटल और आधुनिक संसाधनों की मदद से अपराधियों को पकड़ना आसान होगा। साथ ही, उन्होंने पुलिस बल को और सतर्क और सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें…





