
सीपी राधाकृष्णन की ऐतिहासिक जीत पर नेताओं की बधाइयाँ, एनडीए की मजबूती का दावा
UP News: देश के नए उपराष्ट्रपति चुने गए सीपी राधाकृष्णन को लेकर बधाइयों का तांता लग गया है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उनकी जीत को “ऐतिहासिक” करार देते हुए कहा कि यह जीत एनडीए की एकजुटता और सफलता को दर्शाती है।
केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से कहा, “यह निश्चित रूप से एक ऐतिहासिक जीत है। भाजपा गठबंधन ने शानदार सफलता हासिल की है और सीपी राधाकृष्णन को देश के नए उपराष्ट्रपति का दायित्व मिला है। मैं अपनी और उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में देश नई ऊंचाई को प्राप्त करेगा।”
उन्होंने आगे कहा कि इस जीत से देशभर में उत्साह है और दक्षिण भारत में इसका प्रभाव और भी अधिक है। मौर्य के अनुसार, एनडीए प्रत्याशी को अपेक्षित मतों से अधिक समर्थन मिला, जो विपक्षी गठबंधन इंडी की कमजोरी और एनडीए की मजबूती को दिखाता है।
भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने भी राधाकृष्णन को बधाई देते हुए कहा कि उनकी जीत पहले से ही स्पष्ट थी। चाहर ने कहा, “पूरा एनडीए एकजुट था और हमारे पास सीपी राधाकृष्णन जैसे मजबूत व्यक्तित्व थे, जो दक्षिण भारत से आते हैं और पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल भी रह चुके हैं। उनकी जीत निश्चित और एकतरफा थी।”
यह भी पढ़ें…
सिंगरौली में धर्मांतरण रैकेट का भंडाफोड़; पांच गिरफ्तार, 50 लोगों के धर्म परिवर्तन का आरोप
सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा भाजपा को “यूज एंड थ्रो” पार्टी कहे जाने पर चाहर ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “अखिलेश यादव जो चाहें कह सकते हैं, यह उनका अधिकार है, लेकिन ‘यूज एंड थ्रो’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल अनुचित है। वे अक्सर राहुल गांधी जैसे बयान देते हैं, जो अर्थहीन होते हैं। उन्हें संसदीय दायरे में रहकर बयान देना चाहिए।”
यह भी पढ़ें…
नेपाल संकट पर यूपी सरकार हाई अलर्ट, सीमाएं सील और विशेष कंट्रोल रूम स्थापित
चुनाव आयोग के अनुसार, उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल प्रभावी वोटर संख्या 781 थी, जिनमें से 768 सांसदों ने मतदान किया। एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को 452 मत मिले और वह देश के नए उपराष्ट्रपति चुने गए। 13 सांसद मतदान से अनुपस्थित रहे, जिनमें बीआरएस के 4, बीजद के 7, शिरोमणि अकाली दल के 1 और एक निर्दलीय सांसद शामिल थे।
इस जीत के साथ ही सीपी राधाकृष्णन ने भारतीय राजनीति के उच्च पद पर कदम रख दिया है और एनडीए ने इसे अपनी एकजुटता की बड़ी सफलता बताया है।
यह भी पढ़ें…





