Janhvi Kapoor: बिना ब्लाउज की साड़ी में जाह्नवी कपूर का टशन, गोल्डन अवतार देख हैरान फ़ैस

Janhvi Kapoor Latest Saree Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी नई फिल्म  ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को लकेर चर्चा में है। हाल ही में एक्ट्रेस बिना ब्लाउज की साड़ी में नजर आई हैं। जिसमें बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Janhvi Kapoor Latest Saree Look: जाह्नवी कपूर अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने से नहीं पीछे हटतीं और हर बार कुछ न कुछ नया ही लोगों को दिखा जाती हैं। अब इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हसीना अपना जलवा बिखेर रही हैं। जहां उनका साड़ी पहनने का तरीका एकदम गजब है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। और अब उनकी नई फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस मूवी में वो वरुण धवन के साथ नजर आयेंगी।

जाह्नवी कपूर का साड़ी लुक

जाह्नवी कपूर ने फिल्म फेस्टिवल के दौरान खूबसूरत साड़ी ड्रेस पहना था. गोल्डन कलर की इस साड़ी को एक्ट्रेस बिना ब्लाउज ड्रेस की तरह कैरी किया है. गोल्डन साड़ी ड्रेस में जाह्नवी बेहद खूबसूरत लग रही हैं. जाह्नवी कपूर ने साड़ी के साथ जैकेट कैरी किया है.ड्रेस के साथ मैचिंग डिजाइन का जैकेट एक्ट्रेस के लूक को बेहद स्टनिंग बना रहा है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by bidipto das 🧿 (@iambidipto_)

 

जाह्नवी कपूर की परम सुंदरी

रोमांटिक फिल्म परम सुंदरी बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की दमदार केमिस्ट्री और दिल छू लेने वाली कहानी ने दर्शकों के दिलों पर राज कर लिया है। फिल्म ने भारत में 51.74 करोड़ रुपये नेट और वर्ल्डवाइड 80 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर जबरदस्त सफलता हासिल की है।

ये भी पढ़े-

Panwadi: ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में भोजपुरी स्वैग, खेसारी लाल यादव का बॉलीवुड डेब्यू

Back to top button