‘टू मिनट’ एक्सरसाइज का राज जाने मलाइका से, कंधे और पीठ दर्द से मिलेगा आराम

Fitnees Tips: पीठ और कंधे के दर्द से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। अगर आपको भी कंधे और पीठ दर्द की दिक्कत है तो मलाइका अरोड़ा की इस ‘टू मिनट’ एक्सरसाइज को अपने रूटिन में शामिल करके दर्द से राहत पा सकते हैं।

Malaika Arora Fitnees: भारी सामान उठाने या फिर गलत पोस्चर में सोने से अक्सर लोगों को कंधे और पीठ में दर्द की शिकायत होने लगती है। कई बार घंटों कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करने से कंधे और पीठ के असहनीय दर्द हो जाता है। इस वजह से रोजमर्रा के काम करने में भी दिक्कतें आने लगती हैं। हालांकि आप इस दर्द से नियमित एक्सरसाइज करके राहत पा सकते है। बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। अगर आप भी अकसर पीठ और कंधे के दर्द से परेशान रहते हैं तो मलाइका अरोड़ा की इस एक्सरसाइज को अपने रूटिन में शामिल करके दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है इसे करने का सही तरीका।

दर्द से छुटकारा पाने के लिए ऐसे करें ये एक्सरसाइज-

कंधे और पीठ दर्द से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले अपने बाएं हाथ की मुट्ठी में डंबल लेकर अपने बाएं हाथ को नीचे रखते हुए अपनी पीठ के पीछे ले जाएं। इस अवस्था में इस बात का खास ख्याल रखें कि आपके बाएं हाथ की मुट्ठी में डंबल का निचला हिस्सा हो। अब अपने दाएं हाथ को ऊपर रखते हुए अपनी पीठ के पीछे ले जाएं और बाएं हाथ में पकड़े हुए डंबल के ऊपरी सिरे को पकड़ने की कोशिश करें। इसके बाद आपके बाएं हाथ में डंबल का निचला हिस्सा होगा और दाएं हाथ में डंबल का ऊपरी हिस्सा होगा। अब अपने बाएं हाथ को नीचे की ओर खींचें और दाएं हाथ को ऊपर की ओर खींचने की कोशिश करें।

Malaika Arora’s Video For Shoulder And Upper Back Pain: 

ऐसा करते समय इस बात का ध्यान रखें कि डंबल के दोनों सिरे आपके बाएं और दाएं हाथ की मुट्ठी में हो। इस प्रक्रिया को दाएं हाथ में डंबल लेकर भी दोहराएं।

Back to top button