World Heart Day 2024: किसी को हार्ट अटैक आए तो सबसे पहले करें ये काम, बच सकती है जान

World Heart Day 2024: दुनिया में हार्ट अटैक के मामले खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण तेजी से बढ़ रहे हैं। आजकल डांस, वर्कआउट, चलते-फिरते हार्ट अटैक के मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में डॉ. नकुल सिन्हा से खास बातचीत…

डॉ. नकुल सिन्हा ने बताया कि हृदय रोग दुनियाभर में तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है, जिसका खतरा सभी उम्र के लोगों में देखा जा रहा है।हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट जैसे मामलों के कारण हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है, इसमें बड़ी संख्या उन लोगों की भी है जो 30 से कम उम्र के हैं। कोरोना महामारी के बाद इसका खतरा और भी बढ़ गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं सभी लोगों को अपनी हार्ट हेल्थ को लेकर गंभीरता से ध्यान देते रहने की आवश्यकता है। जिम करते-करते भी लोग हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं। 

हार्ट अटैक के लक्षण

सीने में तेज दर्द होना.

*यह एक pressure, heaviness या tightness जैसे भी महसूस हो सकता है।

*यह दर्द पेट के ऊपर होता है. और फिर बायें हाथ और कंधे की तरफ जाता है. कई बार हार्ट अटैक के लक्षण जबड़े और दांत में दर्द शुरू हार्ट अटैक के लक्षण होते हैं।

सांस लेने में तकलीफ और पसीना आना हार्ट अटैक के शरुआती लक्षण

हृदय रोग और इससे संबंधी बीमारियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसके रोकथाम को लेकर लोगों को शिक्षित करने के उद्देश्य से हर साल  29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस (World Heart Day) मनाया जाता है।

अगर कोई बिहोश हो गया है और उसका नब्ज नहीं चल रहा है तो उसको तुरंत अपने हाथ से सीपीआर दे। सीपीआर में मुख्य रूप से दो काम किए जाते हैं। पहला छाती को दबाना और दूसरा मुंह से सांस देना जिसे माउथ टु माउथ रेस्पिरेशन कहते हैं। पहले व्यक्ति के सीने पर बीचोबीच हथेली रखें.

पंपिंग करते समय हथेली को एक हाथ को दूसरे हाथके ऊपर रख कर उंगलियों को अच्छे से बांध लें और हाथ और कोहनी दोनों सीधा रखें. उसके बाद छाती को पंपिंग करते हुए छाती को दबाया जाता है. ऐसे करने से धड़कनें फिर शुरू हो जाती हैं. हथेली से छाती को 1 -2 इंच तक दबाएं ऐसा एक मिनट में सौ बार करें।

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Back to top button