
डायबिटीज को कैसे करे कंट्रोल, आलिया भट्ट के न्यूट्रिशनिस्ट ने शेयर किए सीक्रेट्स
Diet tips to control diabetes naturally: डायबिटीज के मरीज के लिए अचानक से ब्लड शुगर का बढ़ना खतरनाक माना जाता है। इससे शरीर के दूसरे अंगों पर भी बुरा असर पड़ता है। आइये फेमस डाइटिशियन से जानते हैं डायबिटीज को कंट्रोल करने का आसान तरीका।
Diet tips to control diabetes naturally: बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल, खानपान की खराब आदतें और वर्कआउट की कमी, लोगों को कम उम्र में ही लोग डायबिटीज का शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज धीरे-धीरे लिवर, किडनी जैसे शरीर के बाकी अंगों पर बुरा असर डालकर उन्हें डैमेज करने लगता है। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. सिद्धांत भार्गव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने के लिए 4 डाइट सीक्रेट्स शेयर किए हैं। आइय जानते है।
डायबिटीज कंट्रोल रखने के लिए फॉलो करें ये डाइट टिप्स
मिलेट्स खाएं- खाने में ज्यादा से ज्यादा मिलेट्स शामिल करें। गेहूं और चावल से जितना हो सके बचें। आप इनकी जगह ज्वार, बाजरा, रागी के आटे और इन अनाज को शामिल करें। इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। जो डायबिटीज के मरीज को शुगर स्पाइक से बचाता है।
मीठे की क्रेविंग होने पर ये खाएं- डायबिटीज के मरीज को अक्सर मीठा खाने की क्रेविंग होती है। अगर कभी ऐसा हो तो आपको भरे पर ही मीठा खाना चाहिए। कोशिश करें नेचुरल शुगर वाली चीजें खाएं। मीठा खाने से पहले थोड़ा फाइबर फूड खा लें। इससे अचानक से शुगर लेवर हाई नहीं होगा।
सिर्फ कार्ब्स से बचें- खाने में सिर्फ कार्ब्स फूड ही नहीं लें। जैसे पोहा, उपमा, रोटी, चावल या इडली ही नहीं खाएं। इस खाने के साथ कोई एक प्रोटीन सोर्स जरूर लें। जिसमें दही, पनीर, चिकन या अंडा खाएं। इसके अलावा खाने में कोई फैट सोर्स जैसे नट्स भी शामिल करें।
खाने के बार 15 मिनट वॉक- डायबिटीज के मरीज को हर मील के बाद 15 मिनट की वॉक जरूर करनी चाहिए। खासतौर से बिग मील जैसे नाश्ता, लंच और डिनर के बाद आपको 15 मिनट जरूर टहलना चाहिए। इससे आपके शुगर स्पाइक को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
-
View this post on Instagram
डाइटिशियन की मानें तो जितने ज्यादा आपके शुगर स्पाइक्स होंगे आपके अंगों पर उतना ज्यादा बुरा असर होगा। डायबिटीज के मरीज को इन्हीं शुगर अप्स और डाउन से बचना है।





