
सर्दियों में थकान और डिप्रेशन है सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर? डाइट और रूटीन में करें चेंज
Seasonal Affective Disorder: अक्सर कई लोगों को सर्दियों के महीने में थकान और चिड़चिड़ापन ज्यादा महसूस होता है तो ये कारण हो सकते हैं जिम्मेदार, लाएं लाइफस्टाइल और डाइट में ये बदलाव।
Does winter make you feel more tired: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही क्या आप भी चिड़चिड़ी सी हो जाती हैं। हर काम में स्ट्रेस महसूस होना और डिप्रेशन होने लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है और ठंड जाने के साथ ही ये सारी दिक्कत दूर हो जाती है। तो इसका मतलब है कि आपको सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर (Seasonal Affective Disorder) की प्रॉब्लम है। इस समस्या को झेलने वाली आप अकेली नहीं है। दुनियाभर में काफी सारे लोग सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर का शिकार होते हैं। लेकिन इस समस्या को हल्के में लेने की बजाय सही ट्रीटमेंट की जरूरत होती है।
क्या है सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर?
मायो क्लीनिक के मुताबिक सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर (एसएडी) एक प्रकार का डिप्रेशन है, जो मौसम में बदलाव से जुड़ा हुआ है। एसएडी हर साल लगभग एक ही समय पर शुरू और समाप्त होता है। ज्यादातर लोगों में इसके लक्षण पतझड़ में शुरू होते हैं और सर्दियों के महीनों तक जारी रहते हैं, जिससे आपकी एनर्जी कम हो जाती है और आपको मूड स्विंग्स होने लगते हैं।
क्या है इसके लक्षण?
मन में उदासी भूख कम लगना
एनर्जी लेवल कम महसूस होना
चिंता रहना, नींद के पैर्टन में बदलाव
किसी काम को करते समय फोकस न कर पाना
लोगों के साथ मिलने का मन न करना
चिड़चिड़ापन बने रहना, आदि।
सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर की समस्या को ऐसे करें दूर
लाइफस्टाइल में करें बदलाव
अगर आप चाहती हैं कि ठंड का मौसम शुरू होते ही इस तरह की समस्या पैदा ना हो तो अपनी लाइफस्टाइल में इन बदलाव को शामिल करें। रोजाना कम से कम आधे घंटे से 20 मिनट तक सनलाइट में रहें। मूड ठीक करने और एंडोर्फिन हार्मोंस के रिलीज हो इसलिए योगा, वॉकिंग या डांसिग जैसे फिजिकल वर्क को रूटीन में शामिल करें। रेगुलर स्लीप साइकिल फॉलो करें। टाइम पर सोएं और टाइम पर उठें। लोगों से मिले-जुले और बातें करें।
खानपान में लाएं ये बदलाव-
अपने खानपान में अनहेल्दी चीजों को निकालकर हेल्दी फूड्स को शामिल करें।
ऐसे फूड्स को आपके मूड को बूस्ट करने में मदद करें।
-ओमेगा 3 रिच फूड्स जैसे अखरोट, अलसी, चिया सीड्स को खाएं।
-मैग्नीशियम रिच फूड्स जैसे हरी पत्तेदार सब्जिया, बादाम, एवाकॉडो खाएं।
-कार्बोहाइड्रेट के लिए साबुत अनाज जैसे ब्राउन राइस, बाजरा,दालों को खाएं। ये आपके ब्लड शुगर लेवल को भी स्थिर रखने में मदद करेंगे और सेरोटोनिन हार्मोंस रिलीज करेंगे।
-रोजाना दूध में केसर और हल्दी मिलाकर पिएं। ये बॉडी और माइंड को रिलैक्स करते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।





